Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsAnnual Sports Competition Launched at Guru Ram Rai Public School Purola
कैरम में प्रशांत और अमृता रही अव्वल

कैरम में प्रशांत और अमृता रही अव्वल

संक्षेप:

गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पुरोला का वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मशाल जलाकर विधिवत शुभारम्भ किया।

Nov 07, 2025 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशी
share Share
Follow Us on

गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पुरोला का वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मशाल जलाकर विधिवत शुभारम्भ किया। शुक्रवार को पुरोला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में एक सप्ताह तक चलने वाले खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय में वालीबॉल, कैरम बोर्ड, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, म्यूजिकल चेयर रेस, 100, 200, 400 मी दौड़ आदि सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रभारी जगमोहन रावत ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पूरे सप्ताह तक चलेंगे, जिसमें विद्यालय में बने हाउस व प्राथमिक, जूनियर व सीनियर वर्ग के बीच करवाये जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले दिन कैरम सीनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रशांत खत्री विजेता व नैतिक सजवाण उपविजेता रहे जबकि बालिका वर्ग में अमृता व तृप्ति क्रमशः विजेता व उपविजेता बने। वहीं जूनियर बालक वर्ग अनीश राणा विजेता व अविनाश उपविजेता रहे जबकि बालिका वर्ग में आरती व गुंजन विजेता व उपविजेता रहे। वालीबॉल में रामानुजन हाउस विजेता तथा रमन हाउस उपविजेता रहे। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्राधानाचार्य उत्तम सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित व मशाल जलाकर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उत्तम सिंह चौहान, आरपी ढौंडियाल, शुभद्रा जोशी, अर्चना असवाल, रविन्द्र सजवाण, जगमोहन सिंह, पूर्ण सिंह, हीरा लाल भट्ट आदि शिक्षक शिक्षिकाएं व खेल प्रतिभागी शामिल रहे।