ADMO Mukta Mishra Inspects Disaster-Affected Areas on National Highways Gangotri and Yamunotri आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsADMO Mukta Mishra Inspects Disaster-Affected Areas on National Highways Gangotri and Yamunotri

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 5 Sep 2025 03:43 PM
share Share
Follow Us on
आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने गत दिवस राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोत्री एवं यमुनोत्री का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने धरासू बैंड से लेकर रानाचट्टी तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने रानाचट्टी, स्यानाचट्टी में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता एवं तत्परता के साथ पूर्ण करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।अपर जिलाधिकारी मिश्र ने स्यानाचट्टी में यमुना नदी में किए जा रहे चैनलाइजेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ और समयबद्ध रुप से कार्य के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बृजेश तिवारी, मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।