उत्तराखंड में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, होली से पहले पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक

Feb 27, 2026 09:10 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Uttarakhand Weekly Weather News: उत्तराखंड में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, होली से पहले एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।

उत्तराखंड में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, होली से पहले पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक

Uttarakhand Weekly Weather: हिमालयी राज्य उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से आज, 27 फरवरी और कल, 28 फरवरी को प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। पहाड़ों में हो रही इस हलचल का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि होली से पहले एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे मौसम परिवर्तन की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम करवट लेगा। इन जनपदों में तीन हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों, जैसे कि चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) की चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, इन जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे पहाड़ों पर एक बार फिर ठिठुरन लौटने की उम्मीद है।

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी

पहाड़ों में जहां बर्फ की चादर बिछने की तैयारी है, वहीं मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश ने अभी से पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है। राजधानी देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी भारी उछाल आया है और यह 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के दौरान मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।

होली से पहले फिर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक

मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिलेगा। 28 फरवरी के बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और 1 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। हालांकि, होली से ठीक पहले 3 और 4 मार्च को एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते होली के हुड़दंग के बीच बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी का रंग भी देखने को मिल सकता है। इस साल 4 मार्च को मनाई जाने वाली होली पर गर्मी का असर पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक रहने का अनुमान है।

अगले सात दिन कैसा मौसम

अगले एक हफ्ते के दौरान मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि दिन की गर्मी और रात की हल्की ठंड मौसमी बीमारियों का कारण बन सकती है। पर्यटकों के लिए पहाड़ों का रुख करना रोमांचक हो सकता है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाने की हिदायत दी गई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।