गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसाया, हीट वेव अलर्ट के बीच IMD ने दी गुड न्यूज

देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसा दिया है। हरिद्वार में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। भयंकर हीट वेव अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसाया, हीट वेव अलर्ट के बीच IMD ने दी गुड न्यूज

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मई के महीने में सूर्यदेव ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप और लू (हीट वेव) के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। हरिद्वार और पंतनगर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि राजधानी दून में भी तापमान 40 डिग्री के बेहद करीब दर्ज किया गया। हालांकि मैदानों में गर्मी के बीच पहाड़ों को आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए हीट वेव का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। अगले एक से दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरिद्वार, देहरादून और देहरादून से सटे उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं भीषण ऊष्ण लहर (लू) चल सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है।

दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, पहाड़ी जिलों में राहत की उम्मीद

पर्वतीय क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे 24 घंटे गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दून में न्यूनतम तापमान 23.1, हरिद्वार में 24.5, पंतनगर में 23.9, मुक्तेश्वर में 15.2 और नई टिहरी में 16.8 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि राज्य के शेष हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

गर्मी बढ़ते ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी

मसूरी। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी की ठंडी हवाओं व खुशगवार मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इन दिनों मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। मालरोड के किनारे लगी बैंचों पर पर्यटक बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं। पर्यटक दून का विहंगम दृश्य देखने व्यू प्वाइंट का रुख कर रहे हैं। पर्यटन सीजन शुरू होते ही मालरोड की रौनक बढ़ गई है। शाम को मालरोड पर जगह जगह लगी बैंचों पर पर्यटक बैठकर यहां के मौसम का आनंद ले रहे हैं। मालरोड पर कुलड़ी क्षेत्र में एक्सचेंज बिल्डिंग के पास बने व्यू प्वाइंट पर शाम को बड़ी संख्या में पर्यटक दून के दृश्य व यहां की शीतल हवा का आनंद लेने आते हैं। इस स्थान पर ठंडी हवाएं लोगों को राहत देती हैं।

शहरों का तापमान

उत्तराखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हरिद्वार राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और देहरादून में 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और नई टिहरी में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मरुस्थलीय गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसाया

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक इन दिनों तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक हैं। राजस्थान के थार मरुस्थल की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने वातावरण की नमी सोखी है। इसकी वजह से मौसम गर्म बना है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।