देहरादून-हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 9 जिलों में कम बरसे बादल; 25 जून तक कैसा रहेगा मौसम

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 9 जिलों में बादल इस बार कम बरसे हैं। इसमें देहरादून और हरिद्वार जिला भी शामिल है। मौसम विभाग ने 25 जून तक का पूर्वानुमान बताया है।

Uttarakhand Weather

जून के पहले 20 दिनों में देहरादून-हरिद्वार समेत नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ जिलों में तो बादल सामान्य से 66% तक कम बरसे। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में इस अवधि में सामान्य से कुल 24% कम बारिश हुई। लिहाजा, इसका असर तापमान, खेती और बागवानी पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने आज से 25 जून तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में 20 जून तक 68.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि, इस अवधि में सामान्यत: 90.1 मिमी तक बारिश होती है। हालांकि, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और टिहरी में इस महीने भी अच्छी बारिश हुई। टिहरी में सर्वाधिक 93.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से करीब 43% अधिक है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोक्ष का असर

इधर, मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मैदानी क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं करा पाया है। वहीं, सामान्य से कम बारिश का असर तापमान पर भी दिख रहा है। मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक बना हुआ है।

दून में गर्मी ने सताया

देहरादून। प्रदेशभर में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दिनभर गर्मी का असर बना रहा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आए। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं ने भी लोगों को बेहाल किया।

25 जून तक कहां-कहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने साप्ताहिक बुलेटिन में बताया है कि 25 जून तक प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना है। सिर्फ हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 26 जून से यहां भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक, 25 जून तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य बाकी पर्वतीय जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है।

चारधाम यात्रा में पहुंचे 37 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री, 198 मौतें

अप्रैल में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 37 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री हिमालयी मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं जबकि यात्रा के दौरान 198 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कुल 37,35,502 तीर्थयात्रियों ने उच्च गढ़वाल हिमालयी धामों के दर्शन किए। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में सबसे ज़्यादा 12,61,397 तीर्थयात्री पहुंचे जबकि बदरीनाथ धाम में 23 अप्रैल के बाद से अब तक 11,67,460 श्रद्धालु आए। गंगोत्री धाम में अब तक 6,17,427 और यमुनोत्री मंदिर में 5,83,759 श्रद्धालु आ चुके हैं। दोनों धामों के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुले थे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादून समेत उत्तराखंड के 9 जिलों में कम बरसे बादल; 25 जून तक कैसा मौसम