उत्तराखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, यहां होगी बारिश और बर्फबारी
उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 7 मार्च से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड मे 12 मार्च तक देखने को मिल सकता है। सात मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। जबकि 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क होने की संभावना जताई है। इसी तरह 8 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हेल स्काई लाइटनिंग के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।
यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सी एस तोमर ने शुक्रवार को बताया कि 8 मार्च को पर्वतीय जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर हिमपात होने के आसार हैं। इसके बाद 9 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बरसात के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, साथी पहाड़ी जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
12 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना
आगामी 12 मार्च तक इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में बादल छाए रहने से कई जगहों पर मॉइश्चर फ्लो की स्थिति बन गई है । जिससे पहाड़ी जिलों में चार से पांच डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड का तापमान फिर से नीचे जाने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


