उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश-ओलावृष्टि, 60 KM की स्पीड से हवाओं का अलर्ट; 19 मार्च तक खराब मौसम
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में अगले कुछ दिन मौसम खराब रह सकता है।
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट
हालांकि 17 मार्च से मौसम के कुछ हद तक सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद 18 मार्च को पहाड़ी जिलों में और 19 मार्च को पूरे राज्य में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहावना
रविवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली थी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ, केदारनाथ, रुद्रनाथ और तुंगनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई।
देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश में सुबह के बाद शाम को भी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मसूरी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं, जिसके कारण पर्यटक और स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
नैनीताल में ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी
कुमाऊं में नैनीताल में तड़के तेज ओलावृष्टि के बाद हल्की बारिश हुई। कई सड़कों पर ओलों की परत जम गई। हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज, किच्छा और खटीमा में भी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली।
बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ गया।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


