Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से बर्बादी: केदारनाथ हाईवे बंद, मानसरोवर यात्रा पर भी ब्रेक- VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने आज भी देहरादून समेत उत्तराखंड के पांच जिलों में चेतावनी जारी की है। केदारनाथ-मानसरोवर मार्ग बंद हो गए। 147 सड़कें बंद हैं। 

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन और गदेरों के उफान पर आने से राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कई लिंक मार्ग बाधित हो गए हैं, इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसरोवर यात्रा भूस्खलन के कारण 10 घंटे से अधिक बंद रही। केदारनाथ हाईवे फिर बंद हो गया है। इसी तरह अन्य चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज कहां-कहां अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बारिश, हरिद्वार व यूएसनगर में बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। उधर, प्रदेशभर में लगातार बारिश से सब्जी आपूर्ति प्रभावित हो गई है। गुरुवार को निरंजनपुर मंडी में सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम मात्रा में सब्जियों का उठान हुआ।

केदारनाथ हाईवे फिर बंद

रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में तड़के गीड़-भुतेर गदेरा उफान पर आने से भारी मलबा नगर में आ घुसा। इसकी चपेट में आकर चार बाइकें, दो कूड़ा वाहन और एक ट्रैक्टर मलबे में दब गए। लोनिवि ने सात घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे केदारनाथ हाईवे पर आवाजाही शुरू कराई, लेकिन दोपहर दो बजे दोबारा मलबा आने से केदारनाथ हाईवे फिर बंद हो गया। इस दौरान सैकड़ों कांवड़ यात्री और वाहन फंसे रहे। वहीं विजयनगर-तैला मार्ग पर भूस्खलन से 80 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया।

मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन

पिथौरागढ़। मानसरोवर यात्रा मार्ग धारचूला-गुंजी एनएच में भूस्खलन से एक बार फिर यातायात ठप हो गया। गुरुवार को मलघाट के अलावा इस मार्ग में जगह-जगह पहाड़ी दरकने से आवाजाही ठप हो गई। करीब दस घंटों से अधिक समय बाद भी इस सड़क में यातायात बहाल नहीं हो सका है। इधर कैलास मानसरोवर यात्रा के नौवें दल को शुक्रवार धारचूला से गुंजी के लिए रवाना होना है। अगर समय से सड़क नहीं खुली तो मानसरोवर यात्रियों को भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

चमोली में बदरीनाथ हाईवे समेत 32 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इससे 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। सर्वाधिक परेशानी मरीजों व गर्भवतियों को हो रही है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। निजमूला घाटी के ईरानी गांव के पूर्व प्रधान मोहन सिंह व ग्रामीण रणवीर सिंह ने बताया कि विरही-निजमूला सड़क बार-बार बाधित हो रही है। इससे 14 गांवों का जनजीवन प्रभावित है और आवागमन ठप है। वहीं, उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बोल्डर व मलबा गिरने से आवाजाही जोखिम भरी बनी है। पहाड़ों पर बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखा।

हरिद्वार में गंगा चेतावनी निशान के पार

हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान (293 मीटर) को पार कर 293.30 मीटर तक पहुंच गया, जिसके बाद बैराज से 1.65 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, ऋषिकेश में गंगा बैराज के सभी 15 गेट खोलने से चीला जल विद्युत गृह में 144 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया। भारी बारिश से हरिद्वार, रुड़की में जलभराव हो गया, इससे लोगों को परेशानी हुई।

प्रदेश में 147 सड़कें बंद

राज्य में लगातार हो रही बारिश से 147 सड़कें बंद चल रही हैं। इस वजह से प्रदेश भर में लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर गुरुवार को चारधाम मार्ग भी बारिश की वजह से बार-बार बाधित होते रहे।

दून-मसूरी में दिनभर बारिश

पर्यटन नगरी मसूरी और देहरादून में गुरुवार को सुबह से शाम तक जारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मसूरी में माल रोड पर सन्नाटा पसरा रहा।

हवाई सेवा ठप, पिथौरागढ़ में दिल्ली से नहीं आया विमान

पिथौरागढ़। बारिश और खराब मौसम के चलते गुरुवार को नैनीसैनी एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 42 सीटर विमान सेवा बाधित रही। दिल्ली से यहां विमान नहीं पहुंचा। इस कारण देहरादून सेवा बाधित रही। एयरपोर्ट निदेशक संदीप यादव ने बताया कि मौसम के कारण दिक्कत आ रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में बारिश से बर्बादी: केदारनाथ हाईवे बंद, मानसरोवर यात्रा पर भी ब्रेक