Uttarakhand Weather: बारिश से उत्तराखंड बेहाल, हल्द्वानी में सारे रिकॉर्ड टूटे; आज कहां-कहां अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड बारिश से बेहाल है। हल्द्वानी में बारिश ने 10 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज 9 जिलों में अलर्ट है। गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी।

Uttarakhand Weather 3 sep
उत्तराखंड आज भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून से राहत आज भी नहीं है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। लगातार बारिश से हल्द्वानी में पिछले एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया और 24 घंटे में 166 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के चलते कोसी और रामगंगा नदियां उफान पर हैं, वहीं गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने और पुलों पर रील बनाने से बचने की चेतावनी दी है। अल्मोड़ा में एहतियातन 12वीं तक के स्कूल बंद रखे गए हैं।

आज नौ जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के नौ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं। अल्मोड़ा जिले में आज 12वीं तक स्कूल ऐहतियातन बंद रखे गए हैं।

गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी

प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने को कहा है। वहीं, दून का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

हल्द्वानी में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा

हल्द्वानी में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में इस अवधि में रिकॉर्ड 166 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।

इससे पहले सितंबर महीने में इतनी भारी बारिश का रिकॉर्ड एक दशक पहले 2015 में बना था। तब 154 मिमी बारिश हुई थी। बीच के वर्षां में 2019 में 129.4 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। पंतनगर कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एएस नैन ने बताया कि मॉनसूनी बारिश की लहर मंगलवार सुबह से जारी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिससे तराई में सिहरन बढ़ गई है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर आया है।

गौला की ओर रील बनाने आए तो कार्रवाई: एसएसपी

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को काठगोदाम व वनभूलपुरा में गौला नदी के पुलों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। गौला के बढ़ते जलस्तर के खतरे को देखते हुए उन्होंने पुलों पर रील बनाने और मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएचओ काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी।

उफान पर आई कोसी और रामगंगा

अल्मोड़ा। लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो गई है। कोसी और रामगंगा दोनों ही नदियां ऊफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने लोगों ने नदी किनारों पर ना जाने की अपील की है। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश का असर नदियां के जलस्तर पर भी पड़ रहा है। कौसानी के धारपानी धाार से सोमेश्वर होते हुए अल्मोड़ा आने वाली कोसी नदी ऊफान पर है। नदी से पहले के मुकाबले कई गुना अधिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। सोमवार शाम 5643 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ था। मंगलवार शाम यह आंकड़ा 4717 क्यूसेक रहा। बुधवार सुबह 2774.50 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ था। जबकि आम तौर पर यह महज चार सौ से सात सौ क्यूसेक ही रहता था। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक कोसी बैराज का जलस्तर बुधवार को 1127.51 मीटर व तालाब का लेबल 1131.70 रहा।रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़कर 922.100 मीटर पहुंच गया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बारिश से उत्तराखंड बेहाल, हल्द्वानी में सारे रिकॉर्ड टूटे; आज कहां-कहां अलर्ट