Uttarakhand Weather: पूरे उत्तराखंड में हो रही बारिश, आज चारधाम रूट समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट; 142 सड़कें बंद

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather 22 July: पूरे उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज चारधाम रूट समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश-भूस्खलन से 142 सड़के बंद हैं।

Uttarakhand Weather 22 July
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather 22 July: उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से 142 सड़कें बंद हो गई। इस वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देहरादूनवासियों को मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

142 सड़कें बंद

लोक निर्माण विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह राज्य में बारिश से बंद सड़कों की संख्या 135 थी। दिन में बंद सड़कों की संख्या बढ़कर 142 तक पहुंच गई। हालांकि देर सांय तक 54 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद अब बंद सड़कों की संख्या 88 रह गई है। लोनिवि की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सर्वाधिक 37 सड़कें चमोली जिले में बंद हुई। इसके अलावा उत्तरकाशी में 27, टिहरी में 17, पौड़ी में 29 सड़कें बंद थी।

दून में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

देहरादून। दूनवासियों को मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में हल्की धूप खिली हुई थी, जिससे दिनभर लोगों को चिपचिपी गर्मी का अहसास हो रहा था। हालांकि, रात होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान से राहत की बूंदें झमाझम बरसने लगीं। इस तेज बारिश के बाद पूरे इलाके का मौसम सुहाना और काफी ठंडा हो गया है। बारिश की वजह से शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दून समेत सात जिलों में तीव्र बारिश, छह में येलो अलर्ट

राजधानी दून में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि दून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते 24 घंटे में मसूरी में नौ मिमी और पिथौरागढ़ में 1.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। चकराता में 4.5 मिमी बारिश हुई। वहीं मालदेवता, मसूरी, हाथीबड़कला, मोहकमपुर और कालसी में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सुबह बूंदाबांदी, दिन में धूप, रात को बारिश हुई खूब

शहर के डीएल रोड, रायपुर, राजपुर रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश से राहगीरों को भी आवाजाही के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, गलियां नालों में तब्दील हो गईं और यहांं कई वाहन तेज बहाव की चपेट में आने से बहने लगे।

कई इलाकों में बारिश का पानी इतना ज्यादा भर गया कि लोगों के घरों के भीतर घुस गया। लोग बहते वाहनों को बचाने के साथ खुद को भी बचाते दिखे। इससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उधर, मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम की क्विक रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रहने और जलभराव और अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से जलधाराओं के पास न जाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

ग्राम्य विकास विभाग की दीवार गिरी, पानी घुसा

देहरादून। बारिश के कारण सिंचाई विभाग के नाले का पानी बढ़ने से आईटी पार्क के समीप ग्राम्य विकास विभाग की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पानी ग्र्राम्य विकास विभाग परिसर में घुस गया। पानी के साथ मिट्टी भी परिसर में घुस गई। खुले परिसर में मिट्टी का ढेर लग गया। तीन फीट तक पानी भर गया जो सरकारी कार्यालयों में घुस गया। ग्राउंड फ्लोर में मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने गंदगी को बाहर निकाला। वाइपर व झाड़ू से सफाई की गई। इसके बाद भी कर्मचारियों ने अंदर प्रवेश किया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।