उत्तराखंड में मॉनसून का तूफानी अंदाज, आज 9 जिलों में भारी बारिश; IMD की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather 2 July: उत्तराखंड में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। देहरादून में बारिश से नदी-नाले विकराल रूप ले रहे हैं।

उत्तराखंड में मॉनसून का तूफानी अंदाज, आज 9 जिलों में भारी बारिश; IMD की चेतावनी

Uttarakhand Weather 2 July: उत्तराखंड में जून में सूखे जैसे हालात रहे पर जुलाई में मॉनसून ने जोरदार एंट्री ली। मंगलवार को झमाझम बारिश ने देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को तरबतर कर दिया। बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी पांच जिलों में भयंकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार समेत चार जिलों में येलो अलर्ट है। कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटों में उत्तराखंड में औसतन 13.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य (10.3 मिमी) से करीब 30 फीसदी अधिक है। अकेले देहरादून में 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बागेश्वर, चंपावत, चमोली,देहरादून,पिथौरागढ़, यूएसनगर व अल्मोड़ा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कमी रही। गौरतलब है कि जून में प्रदेश में औसतन 37% कम बारिश दर्ज की गई थी। ऐसे में जुलाई की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश ने खेती-किसानी, पेयजल स्रोतों और जलाशयों के लिए राहत की उम्मीद जगा दी है।

आज कहां-कहां अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए देहरादून समेत पाँच ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार, मॉनसून ने मंगलवार को ही राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में दस्तक दे दी थी और बुधवार तक यह पूरे राज्य में फैल गया। मौसम केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर ज़िलों में गुरुवार को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिसमें कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने चार जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम निदेशक डॉ.सीएस तोमर के अनुसार, मॉनसून की शुरुआत सकारात्मक है और अगले कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। हरिद्वार में भी एक-दो दिन में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने की उम्मीद है।

पहले दिन बागेश्वर में हुई सर्वाधिक बारिश

मॉनसून के पहले 24 घंटे में बागेश्वर में सबसे ज्यादा 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब चार गुना अधिक है। चंपावत में 301%, चमोली में 173%, देहरादून में 87%, पिथौरागढ़ में 64% और ऊधमसिंहनगर में 78% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर पौड़ी गढ़वाल में 72% , नैनीताल में 73% और उत्तरकाशी में 71 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

मॉनसून को लेकर अलर्ट पर प्रशासन

मॉनसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने साफ कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश के दौरान हादसों की आशंका न रहे।

डीएम ने बुधवार को आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे। किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बाद एनआईसी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

नदी किनारे 3700 परिवारों की विशेष निगरानी

बैठक में डीएम ने बताया कि नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में जलभराव और नदी किनारे के 29 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में करीब 3700 परिवारों और 900 घरों की विशेष निगरानी की जा रही है। यहां वार्निंग सायरन और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) सक्रिय रहेगी। डीएम ने पेयजल, बिजली, सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग की लापरवाही से दुर्घटना होती है, तो संबंधित अधिकारी और संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मॉनसून के दौरान जुलाई से 30 सितंबर तक नदियों में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आज देहरादून में सात जगहों पर मॉक ड्रिल

बारिश में आपदा से निपटने की तैयारी परखने को दो जुलाई को जिले के सात संवेदनशील स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में आपदा जैसी स्थितियों से निपटा जाएगा। चिन्हित स्थानों में दूधली, सुसवा और सौंग नदी के किनारे गौहरीमाफी, कार्लीगाड़, लंबीधार-किमाड़ी मार्ग, चकराता-मोरी मार्ग, जमनीपुर (विकासनगर) में आसन और स्वर्णा नदी क्षेत्र तथा सहस्रधारा शामिल हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।