Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का तांडव! रात से हो रही भारी बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather:  मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आधी रात से लगातार बारिश हो रही है। 

Uttarakhand Weather 18 Aug
उत्तराखंड के 6 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आसमान से बादल लगातार आफत बरसा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून में कई घरों में पानी भर गया। देर रात से खबर लिखे जाने तक देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। आज जिला प्रशासन ने देहरादून में सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

देहरादून में सोमवार को भारी बारिश ने सिर्फ सड़कों को नहीं भिगोया, बल्कि जल निकासी व्यवस्था की भी तस्वीर सामने रख दी। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी और नालियां भी जाम दिखीं। कहीं राहगीरों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा तो कहीं वाहनों की रफ्तार थम गई। सालावाला क्षेत्र के एक घर में पानी घुस गया। देर रात करीब 1:20 बजे तक शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश होती रही।

कई इलाकों में जलभराव

इससे पहले, पटेलनगर, प्रिंस चौक, क्रॉस रोड, डीएल रोड, आर्यनगर, सहस्रधारा रोड और दून अस्पताल के बाहर जलभराव हो गया। नकरौंदा और इंदिरा पुरम से भी सड़क पर पानी भरने की सूचना मिली। डालनवाला क्षेत्र में भाजपा कार्यालय के पास नाली चोक होने से पानी सड़क पर जमा हो गया। जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। उधर, दून नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में शिकायतें पहुंचती रहीं। सूचना मिलते ही क्विक रिस्पॉन्स टीमें प्रभावित इलाकों में भेजी गईं। टीमों ने पानी की निकासी और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिन इलाकों में जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां टीमें भेजी जा रही हैं।

देहरादून समेत छह जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश संभव

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। दून समेत छह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर में भारी बारिश संभव है। वहीं, दून में सोमवार को मौसम ने करवट बदली। कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मालदेवता में सर्वाधिक 62.5 मिमी, हाथीबड़कला में 51.5 और सहस्रधारा आईटीआई क्षेत्र में करीब 51 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सतर्कता: आज सारे विद्यालय बंद रहेंगे

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दून में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार को 12वीं तक के सारे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, सोमवार को बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने आसपास की बस्तियों में रहने वालों को अलर्ट किया है।

कई जगह पुश्ते टूटे

दून में बारिश के दौरान पुश्ते टूटने से प्रभावित परिवारों ने बस्ती बचाओ आंदोलन के तहत डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रभावितों ने तत्काल राहत के साथ क्षतिग्रस्त पुश्तों के निर्माण और मुआवजे की मांग उठाई। गांधीग्राम, लोहियानगर, ब्रह्मपुरी, देवर्षि एन्क्लेव, खुड़बुड़ा मोहल्ला और संगम विहार में नुकसान का उल्लेख किया गया। संयोजक अनंत आकाश के अनुसार, जिलेभर में तीन भवन पूरी तरह और कई घर आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में मौसम का तांडव! रात से हो रही भारी बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट