Uttarakhand Weather: बारिश से बेहाल उत्तराखंड: 120 सड़कें बंद, सड़क से आसमान तक आफत; कहां-कहां अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम की दुष्वारियां खत्म नहीं हो रही हैं। प्रदेश में 120 सड़कें बंद हैं। जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो को लैंडिंग के लिए 6 चक्कर लगाने पड़े। आज कहां-कहां अलर्ट।

Uttarakhand Weather 17 august
आज टिहरी और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह से रविवार को 120 सड़कें बंद हो गईं। कई अन्य सड़कों पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। वहीं, जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट रविवार सुबह खराब दृश्यता के कारण छह चक्कर काटने के बाद उतर सकी। आज मौसम विभाग ने

लोक निर्माण विभाग के पोर्टल के अनुसार रविवार दिन तक बंद सड़कों की संख्या 180 तक पहुंच गई थी। लेकिन देर शाम तक 60 सड़कों को खोल दिया गया। इसके बाद बंद सड़कों की संख्या 120 रह गईं। विभाग के एचओडी राजेश शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा के सीमलखेत में शनिवार रात अतिवृष्टि से गधेरे उफान पर आ गए। मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया।

आज देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट

दून में रविवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया जबकि मसूरी में रात करीब आठ बजे भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। इस बीच, मौसम विभाग ने सोमवार को दून और टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने रविवार को बताया कि इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर के आसार हैं। शेष जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और तेज बारिश का अनुमान है। दून में रविवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो को 6 चक्कर लगाने पड़े

जयपुर से दून आ रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार सुबह खराब दृश्यता के कारण निर्धारित समय पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। पहली कोशिश में उतरने में असमर्थ रहने पर पायलट को विमान हवा में ही मोड़ना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट ने देहरादून, हरिद्वार और सहारनपुर जिले के आसमान में छह चक्कर लगाए। 72 सीटर इस विमान करीब 50 यात्री सवार थे। विमान तय समय के अनुसार सुबह 8:15 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे के ऊपर पहुंचा। दृश्यता बहुत कम होने से करीब आधा घंटा चक्कर काटने और दृश्यता में सुधार के बाद, सुबह 8:45 बजे पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।

देहरादून: तेज बारिश में ऑटो-बाइक बही

उधर, कैंट विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर खाला में रविवार को तेज बारिश के बाद कॉलोनी में सड़कों पर तेज बहाव में पानी बहने लगा। इसमें एक ऑटो और एक बाइक भी बह गई। क्षेत्रीय निवासी सुनील दत्त घिल्डियाल ने बताया कि जलभराव और गंदगी से बीमारियों का खतरा भी रहता है। नाले पर स्लैब डालकर मकान-दुकानें बना दी गई हैं, जिससे यह संकरा हो गया है। उन्होंने नगर निगम से ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जलस्तर बढ़ने से बढ़ी चिंता

राजधानी में बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने रविवार को आपदा कंट्रोल रूम में तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

मसूरी में बारिश के बाद सन्नाटा पसरा

उधर, मसूरी में रविवार रात करीब आठ बजे भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। माल रोड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ थी, लेकिन बारिश के बाद सन्नाटा पसर गया। माल रोड पर कई जगह जलभराव हो गया। गढ़वाल टैरेस के पास पानी भरने से लोगों को रेलिंग पकड़कर सड़क को पार करना पड़ा। इससे पूर्व शहर में पूरे दिन कभी धूप तो कभी बारिश होती रही।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बारिश से बेहाल उत्तराखंड: 120 सड़कें बंद, सड़क से आसमान तक आफत; कहां-कहां अलर्ट