Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत 11 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: आज उत्तराखंड के 11 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट है। आज सुबह से ही देहरादून में काले बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। 

Uttarakhand Weather 15 october
उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी में अनेक स्थानों, जबकि शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के 11 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के चलते तापमान में बदलाव की संभावना है।

दिन में गर्मी, रात में ठंडक

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह दोनों तापमान में 11.9 डिग्री का अंतर रहा। जबकि नई टिहरी में अधिकतम 22.8 और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

ओलावृष्टि से खराब फसलों का दोगुना मुआवजा : धामी

हाल में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का किसानों को दोगुना मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को घोषणा की कि कृषि, बागवानी को नुकसान के लिए तय आपदा राहत मानकों के अतिरिक्त उतनी ही आर्थिक सहायता और दी जाएगी।

साथ ही प्रभावित किसानों के अक्तूबर से दिसंबर तक के बिजली के बिलों को भी स्थगित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की अदायगी में राहत दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार केंद्र को अनुरोध पत्र भेज रही है। मालूम हो कि ओलावृष्टि से हरिद्वार, देहरादून समेत कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है।

इतना हुआ नुकसान

हरिद्वार के बहादराबाद एवं लक्सर में करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। दून के रायपुर में फसलों को 10 से 15 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में करीब 20 प्रतिशत तथा टिहरी के घनसाली क्षेत्र में लगभग 30 प्रतिशत तक नुकसान का आकलन किया गया है। पौड़ी के नैनीडांडा एवं रिखणीखाल में फसलों को 30 प्रतिशत नुकसान हुआ है। कृषि खरीफ 2026 की फसलों में 8372.31 हेक्टेयर कृषि आपदा से प्रभावित हुई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत 11 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट