Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश से मुश्किलें, चकराता में भूस्खलन; आज भी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम की आफत जारी है। पहाड़ से मैदानों तक बारिश ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। चकराता और मनसा देवी के पास भूस्खलन हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी चेतावनी दी है।

uttarakhand weather 12 aug
उत्तराखंड में बारिश की दुश्वारियां खत्म नहीं हो रही हैं। आज भी चेतावनी।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं सड़कें धंस रही हैं। कहीं नदियां गांवों की जमीन काट रही हैं। हरिद्वार के मनसा देवी में पहाड़ी से मलबा दरकने से हड़कंप मच गया। बारिश से आई आपदा में 215 करोड़ का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले कुछ और कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरिद्वार में मंगलवार को मनसा देवी की पहाड़ी से चट्टान और मलबा गिरने से भीमगोड़ा क्षेत्र में कुंड से खेमानंद मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया। यहां देर शाम तक सड़क से मलबा हटाने का काम जारी रहा। वहीं, पथरी के सुगरासा में रो नदी पर रपटा बहने से चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

चकराता में भूस्खलन

इधर, चकराता-त्यूणी-मसूरी हाईवे पर सिविल कोर्ट चकराता और चिरमिरी के बीच भूस्खलन हो गया। आवाजाही बंद होने पर देर शाम लोनिवि ने जेसीबी भिजवाई। उत्तरकाशी में नौगांव-पौंटी-राजगढ़ी मार्ग पर भी पौंटी पुल के पास भू-धंसाव से आवाजाही ठप हो गई है। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक सड़क बार-बार बंद हो रही है। यमुना घाटी में बारिश से रसोई गैस की आपूर्ति तक प्रभावित है। बारिश में भी पानी की सप्लाई न होने पर देवल्ड के ग्रामीणों ने मंगलवार को जल संस्थान के दफ्तर पर प्रदर्शन किया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश संभव है। माैसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, टिहरी, दून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, पिथौरागढ़ में मानसरोवर यात्रा के दसवें दल को धारचूला-गुंजी एनएच बंद होने से घंटों इंतजार करना पड़ा।

सुबह 150 से ज्यादा सड़कें बंद, 48 खुलीं

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह तक डेढ़ सौ से अधिक सड़कें बंद रहीं। लोनिवि के अनुसार, दिनभर में 48 सड़कें खोली जा सकीं। लगातार बारिश की वजह से सड़कें खोलने में भी दिक्कत आ रही है। इधर, प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा के मुताबिक, बंद सड़कें खोलने का काम तेजी से जारी है। बरसात में राज्य की सड़कों को अभी तक 215 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री धामी की सक्रियता से चौबीस घंटे के भीतर सीमा पर आवाजाही शुरू

अतिवृष्टि से तमक नाले में बहे पुल की जगह 24 घंटे के भीतर अस्थायी संपर्क मार्ग बनाकर सीमा क्षेत्र की आवाजाही बहाल कर दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सक्रियता और प्रशासन की तत्परता से ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर मंगलवार की शाम ह्यूम पाइप डालकर वाहनों के लिए रास्ता खोला गया। बता दें कि बीते सोमवार को तमक नाला उफान पर आने से यहां बैली ब्रिज बह गया था। वहीं, मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड समय में यातायात बहाली पर विभागों को बधाई दी। इधर, आपदा प्रबंधन सचिव वीके सुमन ने वैज्ञानिकों को पत्र भेजकर इस पूरी घटना के वैज्ञानिक अध्ययन का अनुरोध किया है।

सतर्कता बरतें विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए निचले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री और दवाइयों की आपूर्ति बाधित न होने देने के साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए।

ओल्ड मसूरी रोड का हिस्सा धंसा

दून शहर में ओल्ड मसूरी रोड का एक हिस्सा कुठालगेट के पास धंस गया। इससे यातायात पर असर पड़ रहा है। सड़क का आधा हिस्सा टूटने के बावजूद लोनिवि दावा कर रहा कि इससे यातायात पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान बारिश से मुश्किल, चकराता में भूस्खलन; आज भी चेतावनी