Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज से बदल रहा मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: आज से उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर शुरू हो रहा है। देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश होगी। वहीं, बाकी जिलों में भी तेज वर्षा और बिजली चमकने की संभावना है।

Uttarakhand Weather
उत्तराखंड में आज से भारी बारिश का दौर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। शुक्रवार से देहरादून समेत सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी सभी जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने औऱ तेज बारिश की संभावना है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सभी जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना जताई गई है।

दून में चार डिग्री चढ़ा पारा, उमस से बेहाल

दून में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा और न्यूनतम 15.3 डिग्री, जबकि 0.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री रहा। पिथौरागढ़ में 14.6 मिमी, खटीमा में 4 और मसूरी में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बदरीनाथ से आ रहे यात्रा वाहन का ब्रेक फेल

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ से 25 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही बस गुरुवार को लामबगड़ के पास ब्रेक फेल और स्टेयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची गोविंदघाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने दूसरे वाहन से सभी को हरिद्वार रवाना किया।

पिकअप दुर्घटना में चालक को बचाया

नई टिहरी। थाना छाम क्षेत्र के नागराजाधार में गुरुवार सुबह करीब 5:40 बजे ब्रेक फेल होने से पिकअप सड़क से नीचे गिरकर चीड़ के पेड़ में अटक गया। वाहन में फंसे चालक कमल (37) पुत्र अशोक निवासी विलसंडा, पीलीभीत को पुलिस ने रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पिकअप देहरादून से उत्तरकाशी जा रहा था और उसमें ऑनलाइन डिलीवरी का सामान लदा था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में आज से बदल रहा मौसम, इन इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट