Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप! बाढ़ का खतरा, आज चारधाम समेत इन इलाकों में अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: आज उत्तराखंड में भयंकर बारिश के साथ कई स्थानों में बाढ़ का खतरा है। राज्य आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है। चार धाम समेत 11 जिलों के लिए चेतावनी है।

Uttarakhand Weather 11 aug
उत्तराखंड में आज भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

Uttarakhand Weather: पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। देहरादून में तेज बारिश से एक मकान गिर गया। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी है। साथ ही प्रदेश के कई स्थानों में बाढ़ का खतरा है। नीती घाटी में बैली ब्रिज बहने के बाद अलकनंदा नदी का स्तर काफी बढ़ गया है। इससे रुद्रप्रयाग में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देहरादून में कारगी क्षेत्र के चांदचक में स्थानीय निवासी महिला बुशरा शेख का मकान सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गिर गया। वह मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रह रहीं थी। नाले के तेज बहाव में मकान को नुकसान की आशंका के बाद वह बच्चों के साथ बाहर आ गईं। इसके कुछ ही मिनट बाद मकान गिर गया। सभी बाल-बाल बच गए, पर सामान-कागजात आदि बह गए। फिलहाल उन्हें पड़ोसी के यहां रहना पड़ रहा है। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से उन्हें मदद मिल रही है।

चारधाम समेत कई स्थानों में अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में जनपद बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, चिरबासा, सोनप्रयाग, ऊखीमठ, गोविंदघाट, जोशीमठ, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग, थराली, कपकोट, बदियाकोट, लप्सा, रिलकोट, दारमा, डीडीहाट, बेरीनाग, मुनस्यारी तथा आसपास के कुछ स्थानों में कहीं-कहीं पर मध्यम से भारी वर्षा एवं गर्जन/वर्षा के अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

देहरादून समेत नौ जिलों में भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ.सीएस तोमर के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों और हरिद्वार में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। ऊधमसिंह नगर में भी बिजली चमकने के साथ गरज की चेतावनी दी गई है।

भारी बारिश से स्कूल में फंस गए बच्चे

विकासनगर, संवाददाता। तहसील में पश्चिमीवाला के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बारिश के बाद जलभराव ने मुसीबत खड़ी कर दी। स्कूल में इतना पानी भर गया कि छुट्टी के बाद बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि छात्रों की परेशानी की सूचना शिक्षा विभाग के ब्लॉक अधिकारी को दिए जाने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और छात्रों को पानी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला।

वीकेंड पर नदी किनारे जाने वालों पर होगी कार्रवाई

देहरादून जिले में लगातार बारिश के कारण बरसाती नदी-नालों में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते लापरवाही के चलते डूबने के मामलों में भी इजाफा हुआ है। विशेषकर वीकेंड पर पिकनिक मनाने नदी किनारे पहुंचने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिसने पुलिस प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

बीते दो सप्ताह में मालदेवता इलाके में नदी के तेज बहाव में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पूर्व सहस्रधारा में भी नदी की तेज धारा में आने से एक युवक को जान गंवानी पड़ी थी। वहीं, गुच्चूपानी में भी बरसाती पानी का जलस्तर बढ़ने से कई लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रविवार को बसंत विहार थाना क्षेत्र के शुक्लापुर में बरसाती नाले से एक व्यक्ति का शव मिला था। ऐसे जानलेवा हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप, बाढ़ का खतरा; चारधाम समेत इन इलाकों में अलर्ट