Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज दिन भर बारिश, 2 दिन बिजली गिरने की चेतावनी; कहां-कहां अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला दो दिनों तक चलता रहेगा। आज देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में अलर्ट है। कल भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है।

uttarakhand Weather 10 Aug
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आधी रात से राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के मद्देनजर बागेश्वर में आज स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, 10 अगस्त को दून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की चेतावनी है। टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़ व यूएसनगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 11 को भी कई जगह बारिश के आसार हैं। भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

चकराता-कालसी मार्ग पर गिरा पेड़

उधर, रविवार तड़के चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर बरोरी मंदिर और सरला छानी के बीच भूस्खलन से बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।

शाम को फुहारों से फिजा फिर हो गई खुशगवार

देहरादून में रविवार देर शाम हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। दिन में धूप निकलने से हुई उमस से लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने माहौल खुशनुमा बना दिया। लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।हालांकि कुछ इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 डिग्री रहा।

मालदेवता में नदी में नहाते हुए डूबने से अधेड़ की मौत

दून के मालदेवता में रविवार को नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, एक बरसाती नाले से सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। रायपुर थाना क्षेत्र में एसओ संजीत कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि मालदेवता में लाल पुल के पास सौंग नदी में एक व्यक्ति डूब गया है। मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुनील नेगी पुत्र महाराज सिंह नेगी निवासी चंद्रबनी एन्क्लेव, पटेलनगर के रूप में हुई। वह अपने सगे भाई संतोष नेगी के साथ मालदेवता घूमने आए थे और नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

उधर, बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला। बीडीसी सदस्य अरुण भट्ट की सूचना पर पुलिस डांडीपुर जंगल में शुक्लापुर के पास बरसाती नाले तक पहुंची। यहां एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच होगी। उसने ग्रे कैपरी और हल्के नीले रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी है तथा चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी है। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड में आज दिन भर बारिश, 2 दिन बिजली गिरने की चेतावनी; कहां-कहां अलर्ट