Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand to Review All Domicile Certificates Issued in 3 Years one day before CM Dhami Meet with Rajnath in Delhi
तीन साल में जारी स्थानीय प्रमाण पत्र की होगी छानबीन, एक दिन पहले राजनाथ से मिले थे उत्तराखंड CM

तीन साल में जारी स्थानीय प्रमाण पत्र की होगी छानबीन, एक दिन पहले राजनाथ से मिले थे उत्तराखंड CM

संक्षेप:

उत्तराखंड में तीन साल के भीतर बने हर स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। दिल्ली में वर्चुअली बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए। एक दिन पहले धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

Nov 18, 2025 11:07 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड राज्य में बीते तीन वर्ष में बनाए गए स्थानीय निवास प्रमाणपत्रों की जांच होगी। सोमवार को दिल्ली से राज्य के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ा आदेश दिया। हाल में हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेजों के जरिए यूपी के व्यक्ति का उत्तराखंड में स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। सीएम धामी ने इससे पहले रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात में दोनों के बीच एयरफोर्स की ऑडिट ब्रांच को देहरादून में ही बनाए रखने का अनुरोध और नंदा राजजात यात्रा रूट को सेना के हवाले न करने की बात शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब चार घंटे चली बैठक में धामी ने जाली दस्तावेजों से आधार, राशन, निवास प्रमाणपत्र बनने की शिकायतों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए राज्य में बाहरी लोगों को बसाया जाना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने प्रमाणपत्रों की जांच तत्काल शुरू करने का कहा।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बनाए जाएंगे 95 आध्यात्मिक गांव, मोदी की सलाह पर CM धामी का ऐलान

धामी ने कहा कि इसमें जो भी अधिकारी, कार्मिक या व्यक्ति दोषी पाए जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आतंकी घटना के मद्दनेजर राज्य में आने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों की सघन जांच करने को भी कहा। राज्य में सत्यापन अभियान में तेजी लाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

ये भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और ठंड से बचाव के लिए ठोस इंतजाम सुनिश्चित हों। शीतकालीन यात्रा के मद्देनज़र प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए। ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पीएचक्यू में एक अलग टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पतालों में महिला और बाल रोग विशेषज्ञों की सौ फीसदी तैनाती सुनिश्चित करने के लिए रिक्त पदों की सूची तुरंत उपलब्ध कराने और दवाइयों व उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।