छात्रसंघ चुनाव: गढ़वाल में 'भगवा' परचम तो कुमाऊं में जेन-जी का स्वैग; NSUI के भी चेहरे खिले

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून/हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

दिल्ली में जेन-जी आंदोलन के बाद सभी की निगाहें उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर थीं। गढ़वाल मंडल के 55 डिग्री कॉलेजों में से 23 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

Uttarakhand Student Union Elections
गढ़वाल में 'भगवा' परचम तो कुमाऊं में जेन-जी का स्वैग

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में मंगलवार को हुए छात्र संघ चुनाव में दून समेत गढ़वाल मंडल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा बरकरार है। गढ़वाल मंडल के 55 डिग्री कॉलेजों में से 23 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, मुख्य विपक्षी छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 17 और अन्य के 15 कॉलेजों में छात्र संघ अध्यक्ष बने हैं। कुमाऊं मंडल में 51 कॉलेजों में से 25 पर निर्दलीय, 16 पर एबीवीपी और सात पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस बार छात्र संघ चुनाव में पहली बार छात्राओं को 50 फीसदी की हिस्सेदारी अलग-अलग पदों पर दी गई थीं।

गढ़वाल में एबीवीपी का जलवा

दिल्ली में जेन-जी आंदोलन के बाद सभी की निगाहें छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर थीं। क्योंकि केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के तीनों कैंपस में पिछले दिनों हुए चुनाव में विद्यार्थी परिषद को झटका लगा था। उसे न सिर्फ सबसे महत्वपूर्ण श्रीनगर कैंपस में हार का सामना करना पड़ा था बल्कि पौड़ी कैंपस में भी एनएसयूआई ने जीत दर्ज कर राज्य विश्वविद्यालयों से जुड़े डिग्री कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव को रोचक बना दिया था। छात्र संघ चुनाव नतीजों के आधार पर जेन जी के मूड का आकलन भी किया जा रहा है।

कुमाऊं में जेन जी ने दिखाया स्वैग

छात्र संघ चुनाव नतीजों के आधार पर जेन जी के मूड का आंकलन भी राजनैतिक स्तर पर किया जा रहा है। कुमाऊं के छात्रसंघ चुनाव ने जेन-जी (14 से 29 वर्ष उम्र के युवा) की कैंपस राजनीति का एक दिलचस्प चेहरा सामने रखा है। यहां अध्यक्ष पद की दावेदारी में एबीवीपी और एनएसयूआई को झटका देकर निर्दलीय पहाड़ से मैदान के कॉलेजों में भारी पड़े।

गढ़वाल के नतीजों पर नजर

गढ़वाल के सात जिलों के नतीजों में एबीवीपी 23 सीटों के साथ सबसे आगे रही। जिलावार देखें तो देहरादून में एबीवीपी 6, एनएसयूआई 4 और अन्य 3 सीटों पर रहे, जबकि टिहरी में क्रमशः 7, 4 और 3, पौड़ी में 4, 3 और 5, उत्तरकाशी में 1, 2 और 3, रुद्रप्रयाग में 1, 2 और 0, हरिद्वार में 3, 0 और 1 तथा चमोली में 1, 2 और 1 सीट का नतीजा रहा। कुल मिलाकर एबीवीपी को 23, एनएसयूआई को 17 और अन्य को 15 सीटें मिलीं।

नैनीताल जिले के कॉलेजों का हाल

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से आर्यन बेलवाल निर्दलीय, डीएसबी परिसर से भानु प्रताप सिंह काला झंडा/निर्दलीय, रामनगर पीजी कॉलेज से सूरज रावत एनएसयूआई, एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ से हिमांशु पांडे निर्दलीय, बेतालघाट महाविद्यालय से नीमा निर्दलीय, महिला कॉलेज हल्द्वानी से दिया चतवानी निर्दलीय निर्विरोध और गौलापार कॉलेज हल्द्वानी से गीता कुंवर एबीवीपी से निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

एमबीपीजी, डीएसबी नैनीताल में निर्दलीयों का दबदबा

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में निर्दलीय आर्यन बेलवाल अध्यक्ष बने। उन्होंने 1723 मत प्राप्त किए। प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के मेहुल साह को 466 मतों से हराया। मेहुल को 1257 मत मिले। दूसरी ओर डीएसबी में अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत 482 वोट से जीत हासिल की। भानु को 1355 जबकि एबीवीपी के शुभम कुमार को 873 मत मिले।

डीएवी में लगातार दूसरी बार ‘भगवा’ का परचम

डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में लगातार दूसरी बार भगवा लहराया। एबीवीपी के प्रत्याशी नवदीप राणा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को 94 वोटों से हराया। जबकि, निर्दलीय नीलांश शर्मा ने सत्यम छात्र संगठन के दीपक राणा को बड़े अंतर से हराया। डीएवी में छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर सबसे करीबी मुकाबला रहा। एबीवीपी के नवदीप राणा ने 1759 वोट पाए। सौरभ सेमवाल को 1665 ही वोट मिले। आर्यन से प्रत्याशी और एबीवीपी के बागी अमित सिंह को 998 और एकमात्र छात्रा प्रत्याशी तान्या को महज 36 वोट मिले।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़छात्रसंघ: गढ़वाल में 'भगवा' तो कुमाऊं में जेन-जी का स्वैग; NSUI के भी चेहरे खिले