मसूरी से ऋषिकेश रूट में बदलाव, दिल्ली-UP से आने वाले टूरिस्ट के लिए नया प्लान

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

वीकेंड पर दून, मसूरी, ऋषिकेश और चकराता के पर्यटक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। 17-19 अक्तूबर शनिवार से लेकर सोमवार तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को अब अलग प्रवेश और निकासी मार्ग तय किए गए हैं।

दिल्ली देहरादून रूट अपडेट
दिल्ली-देहरादून रूट में बदलाव

वीकेंड पर दून, मसूरी, ऋषिकेश और चकराता के पर्यटक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। 17 से 19 अक्तूबर यानी शनिवार से लेकर सोमवार तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए अब अलग प्रवेश एवं निकासी मार्ग तय किए गए हैं। दून के प्रमुख मॉल, मसूरी और तपोवन क्षेत्र में जाम से निपटने के लिए तीन चरणों (प्लान ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’) में ट्रैफिक को संचालित कराया जाएगा।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से ‘टो’ कर उठवा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं के वाहनों को किसी भी मार्ग पर रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा। दूध, पेट्रोल और गैस जैसे आवश्यक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास कराया जाएगा।

प्लान-एक (सामान्य दबाव)

हरिद्वार हाईवे से आने वाले वाहन सप्तऋषि-रायवाला-नेपालीफार्म से श्यामपुर चौकी-नटराज चौक से ढालवाला चौकी-भद्रकाली से बाईपास रोड से होते हुए तपोवन, ब्रह्मपुरी और शिवपुरी जाएंगे। देहरादून से आने वाले वाहन भी नटराज चौक से ढालवाला और भद्रकाली बाईपास होकर जाएंगे।

प्लान-बी (अत्यधिक दबाव)

नेशनल हाईवे पर दबाव बढ़ते ही हरिद्वार से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म क्षेत्र से लालतप्पड़ से भानियावाला-रानीपोखरी से नटराज चौक से ढालवाला और भद्रकाली बाईपास से होते हुए तपोवन-शिवपुरी भेजा जाएगा।

दिल्ली, यूपी और हिमाचल से मसूरी-चकराता का रूट

डाटकाली से मसूरी (प्लान-ए): डाटकाली-आरटीओ चेकपोस्ट-ट्रांसपोर्टनगर-आईएसबीटी-शिमला बाईपास-सेंट ज्यूड चौक-कमला पैलेस-बल्लीवाला फ्लाईओवर-बल्लूपुर से कैंट-जोहड़ी तिराहा-पुरकुल से कुठालगेट से होकर मसूरी। प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहन भी बल्लूपुर चौक से आगे इसी रूट को अपनाएंगे।

डाटकाली से मसूरी (प्लान-बी)

ट्रांसपोर्टनगर तिराहे से लक्ष्मी धर्मकांटा-सेंट ज्यूड चौक-कमला पैलेस-बल्लूपुर चौक से कैंट चौक-सर्किट हाउस तिराहा-किमाड़ी एवं हाथीपांव से मसूरी

डाटकाली से चकराता: डाटकाली-ट्रांसपोर्टनगर-जीएमएस रोड से सेंट ज्यूड चौक-नया गांव-सिंघनीवाला-न्यू देहरादून-पांवटा फ्लाईओवर-लांघा रोड से चकराता

मसूरी में 90% पार्किंग फुल होते ही किंक्रेग पर रोकी जाएंगी गाड़ियां

नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से ‘टो’ कर उठवा लिया जाएगा

देहरादून के मॉल के लिए यातायात प्लान

पैसिफिक मॉल: राजपुर रोड पर दबाव बढ़ जाने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले यातायात को इंदर बाबा मार्ग से कैनाल रोड और ग्रेट वैल्यू तिराहा से होते हुए भेजा जाएगा।

सेंट्रियो मॉल: यहां जाम की स्थिति बनने पर एनेक्सी तिराहे से दिलाराम जाने वाले वाहनों को सीएसडी तिराहे से बिंदाल निकाला जाएगा।

ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी आने-जाने का रूट

डोईवाला/हरिद्वार से मसूरी: डोईवाला-मोहकमपुर फ्लाईओवर-कैलाश अस्पताल से यूटर्न-जोगीवाला-छह नंबर पुलिया-लाडपुर-सहस्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क-किरसाली चौक-कुठालगेट से मसूरी

मसूरी से वापसी का मार्ग

कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर डायवर्जन, दिलाराम चौक-यूकेलिप्टस से ईसी रोड-फव्वारा चौक से रिस्पना पुल-आईएसबीटी और आशारोड़ी तक

हिमाचल प्रदेश के लिए: कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर डायवर्जन - जोहड़ी गांव कट-सीएसडी तिराहा-कैंट तिराहा- बल्लूपुर से आगे

ऋषिकेश के लिए: कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड- साईं मंदिर-किरसाली चौक से कालागांव-मालदेवता-थानो रोड-भानियावाला तिराहा-ऋषिकेश

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़मसूरी से ऋषिकेश रूट में बदलाव, दिल्ली-UP से आने वाले टूरिस्ट के लिए नया प्लान