उत्तराखंड में रोड एक्सीडेंट के घायलों की मदद करने को नहीं होना परेशान, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा ईनाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में अब तक ऐसे लोग, जो सड़क हादसे के दौरान गोल्डन ऑवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाते थे, उनको जिला स्तर पर पांच हजार और राज्य स्तर पर दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता था।

Bike accident

उत्तराखंड में रोड एक्सीडेंट के घायलों की मदद करने वालों को अब केंद्र सरकार की ‘राहवीर’ योजना के तहत पुरस्कार मिलेंगे। राज्य स्तर पर भी 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही, तीन नाम राष्ट्रीय स्तर पर भेजे जाएंगे, जहां चयनित होने पर एक लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा। शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर नई योजना के तहत ही पुरस्कार देने के आदेश कर दिए हैं।

उत्तराखंड में अब तक ऐसे लोग, जो सड़क हादसे के दौरान गोल्डन ऑवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाते थे, उनको जिला स्तर पर पांच हजार और राज्य स्तर पर दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता था। यह राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाती थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने नई राहवीर योजना शुरू की है। इसके तहत अब राज्य स्तर पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी देशभर के दस राहवीरों को एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए राज्य स्तर से राहवीरों के नाम भेजे जाएंगे। सहायक निदेशक (सड़क सुरक्षा), उत्तराखंड नरेश संघल ने बताया कि नई राहवीर योजना लागू हो चुकी है। इसके लिए जिला स्तर से आवेदन आएंगे। इसके बाद पुरस्कार राशि का भुगतान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के लिए भी राहवीरों का चयन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर के लिए इस तरह होगा चयन

एक लाख रुपये के पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर चयन होगा। इसके लिए प्रमुख सचिव या सचिव-गृह की अध्यक्षता में गठित समिति में डीजीपी, डीजी-हेल्थ, डायरेक्टर-ट्रैफिक और परिवहन आयुक्त सदस्य होंगे।

ऐसे होगी ‘राहवीर’ की चयन प्रक्रिया

‘राहवीर’ के चयन के लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति में एसएसपी, सीएमओ और आरटीओ सदस्य होंगे। हर महीने चिह्नित व्यक्तियों की सूची परिवहन आयुक्त को भेजी जाएगी। पुरस्कार राशि राहवीर के खाते में ऑनलाइन भुगतान की जाएगी।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।