कैलास यात्रा पर ब्रेक, 103 सड़कें टूटी; स्कूल बंद... भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही
Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेशभर में 103 सड़कें टूट गईं। सात जिलों में स्कूल बंद है। कैलास मानसरोवर यात्रा पर दो दिन से ब्रेक लगा है।

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण चट्टानों से मलबा और बोल्डर गिरने से रविवार को 103 सड़कें बाधित हुईं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सात जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
उत्तराखंड में मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी, जबकि कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए संवेदनशील माने जा रहे हैं।
देहरादून में आज भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बाद सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र से 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी होने के बाद डीएम डॉ. आशीष चौहान ने यह आदेश किया। डीएम के मुताबिक, कक्षा एक से 12वीं तक सभी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इससे पहले, स्कूल बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी आदेश वायरल हो गया था, जिससे भ्रम की स्थिति हो गई थी।
भारी बारिश के बीच अलर्ट रहें अफसर : सीएम
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव आनन्द बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को हर स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि जहां कहीं भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति बने, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें। प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति पर भी नजर रखी जाए। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से अपील की है।
स्यानाचट्टी में 12 घंटे बाद खुला हाईवे
मूसलाधार बारिश के बाद भारी मलबा आने से स्यानाचट्टी में बंद यमुनोत्री हाईवे 12 घंटे बाद रविवार शाम चार बजे खुल गया। इससे पहले पालीगाड़ में बंद हाईवे सात घंटे बाद खोला गया। यमुनोत्री क्षेत्र में शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन, मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया था।
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग अब भी बंद
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो सका। तवाघाट-गुंजी सड़क पर गर्बाधार-शांतिवन के पास भारी बोल्डर और मलबा आने से भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग बंद है। लगातार भूस्खलन के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप बनी हुई है।
दून-मसूरी मार्ग पर दो जगह भूस्खलन से सहमे पर्यटक
दून-मसूरी मार्ग पर ग्लोगी पावर हाउस और मैगी प्वाइंट के पास दो जगह भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हो गया। यहां से गुजर रहे वाहन सवार बाल-बाल बचे। दूसरी ओर, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ देर बाद सड़क को दोबारा खोल दिया गया। रविवार को दून-मसूरी मार्ग पर कुछ जगह बारिश के बीच पहाड़ी से लगातार छोटे-बड़े पत्थर गिरते रहे। सुरक्षा के मद्देनज़र पर्यटक वाहनों को कुछ समय तक सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। इधर, सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम ने जेसीबी से मलबे को हटाया। एसडीएम राहुल आनंद ने आमजन से अपील की है कि बारिश में पहाड़ी मार्गों पर सफर करते समय पूरी सावधानी बरतें।
यहां बंद रहेंगे स्कूल
भारी बारिश के अलर्ट के चलते सोमवार को देहरादून, हरिद्वार टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल और चम्पावत में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


