चुनाव में गोलीकांड के बदमाशों की फिल्मी स्टाइल में अरेस्टिंग, उत्तराखंड पुलिस ने तमंचे की नोंक पर दबोचा

Aug 21, 2025 06:56 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

नैनीताल के बेतालघाट में दबंगई और फायरिंग के आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा। वे बाजार में शॉपिंग करने पहुंचे थे, पुलिस ने उन्हें सादी वर्दी में तमंचे की नोंक पर अरेस्ट किया।

चुनाव में गोलीकांड के बदमाशों की फिल्मी स्टाइल में अरेस्टिंग, उत्तराखंड पुलिस ने तमंचे की नोंक पर दबोचा

नैनीताल के बेतालघाट में दबंगई और फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू और उसके दो साथियों को पुलिस ने यूपी में गिरफ्तार किया है। बुधवार को लखीमपुर के भीरा कस्बे में पुलिस की इस कार्रवाई का अंदाज किसी फिल्म के सीन से कम नहीं था। मेडिकल स्टोर पर सामान खरीद रहे आरोपियों को सादे लिबास में पहुंची पुलिस ने पिस्टल की नोक पर काबू किया। तीनों आरोपियों को पहले पुलिस स्थानीय थाने ले गई, फिर देर रात इन्हें लेकर रामनगर पहुंची।

14 अगस्त को बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंद्वी पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन घायल हो गए थे। बेतालघाट थाने में केस दर्ज कर पुलिस थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच सूचना मिली कि तीन आरोपी यूपी में हैं।

बुधवार को पुलिस टीम लखीमपुर पहुंची और संदेह के आधार पर एक थार का पीछा किया। कार भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर पर रुकी। यहां आरोपी दवा लेने उतरे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल 32 बोर की देसी पिस्टल तीन जिंदा कारतूस के साथ बरामद की है। गिरफ्तारी फिल्मी अंदाज में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिंदर सिंह निवासी रोशनपुर गूलरभोज, गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत केलाखेड़ा, प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर हाल निवासी पीरूमदारा को गिरफ्तार किया है। उधर, यूपी के खीरी के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस अपने एक मुकदमा के सिलसिले में भीरा आई थी। यहां से वह तीन लोगों को पकड़ कर ले गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, उप निरीक्षक फिरोज, हेड कांस्टेबल मंजीत, कांस्टेबल संदीप सिंह और संदीप दोसाद शामिल रहे।

काबू में नहीं आए बीडीसी सदस्य तो झोंके थे फायर

नैनीताल। बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतदान प्रक्रिया के दौरान 40 से 50 लोगों का एक समूह वाहनों को रोककर कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों से खींचतान करने लगा। सदस्य काबू में नहीं आए, तो कार से उतरकर एक युवक ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। 15 अगस्त को छह लोगों को गिरफ्तार किया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद को निलंबित करने, सीओ भवाली के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की थी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।