कितने मामून हसन और बबली बेगम... बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ने में नाकाम उत्तराखंड पुलिस

Jan 12, 2026 09:02 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

अवैध तरीके से बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराकर उन्हें देहरादून में बसाने और भारतीय दस्तावेज दिलाने के मामले में पुलिस अब तक सही रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पा रही है। जांच में सामने आया कि उनका डेटा पुराने होने के कारण नष्ट हो चुका है।

कितने मामून हसन और बबली बेगम... बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ने में नाकाम उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। देहरादून, हरिद्वार और रुड़की जैसे इलाकों में सामने आए मामलों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामून हसन, बबली बेगम और हाल ही में पकड़ी गई सुबेदा जैसे नाम सामने आने के बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि आखिर ऐसे कितने लोग अब भी सिस्टम की आंखों में धूल झोंककर राज्य में रह रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि घुसपैठिए सबसे पहले खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड बनवाते हैं। इसके लिए वे स्थानीय स्तर पर काम कर रहे कुछ कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या निजी एजेंसियों की मदद लेते हैं। हालांकि पूछताछ में अधिकांश एजेंसी संचालक यही दावा करते हैं कि उन्होंने केवल ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म भरे, जबकि आवेदक अपने दस्तावेज खुद लेकर आए थे।

डेटा गायब, जांच बेबस

उत्तराखंड पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती डेटा रिकवरी की है। जिन एजेंसियों या महिलाओं के जरिए वर्षों पहले आधार और वोटर कार्ड बनाए गए थे, उनका रिकॉर्ड अब उपलब्ध नहीं है। कई मामलों में डेटा पुराना होने के कारण नष्ट हो चुका है। वहीं, हालिया मामलों में आधार एजेंसियों से जानकारी मिलने में देरी हो रही है, जिससे जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

हर केस में एक जैसा पैटर्न

पिछले साल पकड़े गए मामून हसन और बबली बेगम के मामलों में भी यही पैटर्न सामने आया था। दोनों के पास फर्जी आधार, वोटर कार्ड और राशन कार्ड थे। हाल ही में सामने आए सुबेदा के केस में भी यही स्थिति दिखी। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क हो सकता है।

पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही जड़ तक?

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, पुराने मामलों में रिकॉर्ड नष्ट हो चुके हैं। आधार और वोटर आईडी से जुड़ा डेटा समय पर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसियां जिम्मेदारी लेने से बच रही हैं। घुसपैठिए पहचान बदलकर वर्षों तक सामान्य नागरिक की तरह रह रहे हैं। इन वजहों से पुलिस केवल निचले स्तर तक ही पहुंच पा रही है, नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचना मुश्किल बना हुआ है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;