उत्तराखंड पुलिस ने रची रेप की झूठी कहानी, पीड़िता से कोरे कागज पर साइन; गाजी अब्बास था निशाना
देहरादून में नाबालिग से कथित रेप केस में पुलिस की झूठी कहानी बेनकाब। पोक्सो कोर्ट में पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस के दावों को खारिज किया। बताया कि कैसे पुलिस ने उनसे कोरे कागज में साइन लिए।

देहरादून पोक्सो अदालत में उत्तराखंड पुलिस की झूठी रेप की कहानी बेनकाब हुई है। अदालत ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गाजी अब्बास को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट में पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस की कहानी को पूरी तरह खारिज कर दिया। मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी आरोप साबित नहीं हो सके। पोक्सो कोर्ट की जज अर्चना सागर ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मामला रायपुर थाने का है। पीड़िता की मां की ओर से 29 अक्तूबर 2024 को रायपुर थाने में केस दर्ज कराया गया। कहा कि उनकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी। आरोप था कि काफी तलाशने पर वह भगत सिंह कॉलोनी में गाजी अब्बास नामक युवक के कमरे में मिली। पुलिस जांच के बाद चार्जशीट दाखिल करते हुए दावा किया था कि आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। अदालत में सुनवाई के दौरान मामला तब पलट गया जब पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस की कहानी का समर्थन करने से इनकार कर दिया।
गवाही देते हुए मां ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और पुलिस ने थाने में उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। उन्हें नहीं पता था कि उसमें क्या लिखा है। उन्होंने अदालत को बताया कि उनकी बेटी सहेली के घर पढ़ने गई थी और देर हो गई थी। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि गाजी अब्बास से उसकी कोई दोस्ती नहीं थी और न ही वह कभी उसके कमरे पर गई। उसने कहा कि पुलिस के दबाव में उसने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिए थे।
पुलिस कर्मी पर पत्नी के उत्पीड़न का केस दर्ज
देहरादून पुलिस विभाग में कार्यरत ड्राइवर पर उसकी पत्नी ने दूसरी महिला से संबंध, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में उनका विवाह वर्ष 2008 में दीपक लाल के साथ हुआ था। दंपति के दो बेटे और दो बेटियां हैं। कहा कि पति लंबे समय से उत्पीड़न करता। आरोप है कि दीपक और प्रेमिका को 16 अगस्त की रात 10 बजे बद्रीश कॉलोनी में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा गया। पीड़िता का आरोप है कि पति वर्दी का रौब दिखाता है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि पत्नी के उत्पीड़न के आरोपी दीपक लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कोर्ट में नहीं टिक रहे पुलिस के तर्क
पॉक्सो और दुष्कर्म के गंभीर मामलों में भी पुलिस की जांच कोर्ट में टिक नहीं पा रही हैं। हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें आरोपी बरी कर दिए गए। कोर्ट ने हाल में पुलिस की एक जांच को तो दूषित तक करार देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


