काम की बात: बायोडाटा रखिए तैयार; उत्तराखंड के चम्पावत में 2000 पदों पर सीधी भर्ती, डिटेल
उत्तराखंड के चम्पावत के लोहाघाट में 2 अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा जहां 8 कंपनियां 2000 पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

उत्तराखंड के चम्पावत जिले में 2 अप्रैल को लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में 8 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लगभग 2000 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। हाईस्कूल से लेकर बीटेक पास और 18 से 30 वर्ष की आयु वाले युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों का सलेक्शन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पंतनगर, नोएडा और हरियाणा जैसे क्षेत्रों में नौकरी का मौका मिलेगा।
2000 पदों पर सीधी भर्ती
चंपावत के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आगामी 2 अप्रैल को लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक बड़ा रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें लगभग 2000 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
प्रशासन ने तेज की तैयारियां
चंपावत जिला प्रशासन ने मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। चंपावत प्रशासन ने सभी विभागों को अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
ये कंपनियां करेंगी सलेक्शन
चंपावत जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि मेले में 8 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें हेता ऑरगेनिक, पुखराज हेल्थकेयर, क्वैस क्रॉप, जेबीएम ग्रुप, गणेश प्रालि, नील मैटल, सनसेरा और स्पार्क मिंडा यूवा शक्ति फाउंडेशन जैसी कंपनियां शामिल हैं।
क्या होगी डिग्री?
कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और बीटेक उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं।
इन जगहों पर मिलेगा काम करने का मौका
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को चम्पावत के अलावा पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा और हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05965-297303, 7830860575 और 8445855555 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या डॉक्यूमेंट जरूरी?
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो स्टेट प्रतियां, अपडेटेड बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ दो अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। मेले में भाग लेने के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


