Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़uttarakhand jaunsar bawar village end rich poor difference simple marriage rules
शादियों में नजर नहीं आएगी अमीरी-गरीबी, उत्तराखंड के इन गावों ने लिया अनूठा फैसला

शादियों में नजर नहीं आएगी अमीरी-गरीबी, उत्तराखंड के इन गावों ने लिया अनूठा फैसला

संक्षेप:

उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के 25 गांवों ने सामाजिक समानता के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसके तहत अब शादियों और शुभ आयोजनों में महंगे तोहफे, शराब और फास्ट फूड पर प्रतिबंध रहेगा, और महिलाएं सिर्फ तीन पारंपरिक गहने ही पहनेंगी, नियम तोड़ने पर एक लाख का जुर्माना होगा।

Nov 22, 2025 06:00 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के जौनसार-बावर में खत शैली के 25 गांवों ने अमीरी-गरीबी का फर्क मिटाने के लिए अनूठा फैसला लिया है। अब इन गांवों में होने वाली शादियां और अन्य शुभ आयोजन बेहद सादगी से होंगे। सामाजिक समानता के लिए न अब महंगे तोहफे लिए और दिए जाएंगे और न शराब और फास्ट फूड परोसा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोहा गांव में सदर स्याणा राजेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में खत शैली के सभी गांवों से लोग शामिल हुए। बैठक में सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। ये फैसले खत शैली के सभी गांवों में लागू होंगे। इनमें मागटी, नगऊ, क्यावा, हयो, दोउ, दोहा, छूटऊ, मटियावा, बजऊ, कैत्री, घिंगौऊ, कुनावा, बजऊ आदि गांव शामिल हैं।

एक लाख का जुर्माना

नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा।

सिर्फ तीन गहने ही पहनेंगी महिलाएं

निर्णय लिया गया कि शादी और रायणी भोज में महिलाएं केवल तीन गहने ही पहनेंगी। इसमें नाक में फूली, कान में झुमकी या तूंगल, गले में कांडुडी या मंगलसूत्र शामिल है।

कंधाड़ और खारसी में भी हो चुकी पहल

अक्तूबर में चकराता के कंधाड़ गांव में भी फैसला हुआ था कि शादी जैसे कार्यक्रमों में महिलाएं तीन गहने ही पहनेंगी। इसके बाद 10 नवंबर को खारसी में भी यह फैसला लिया गया। गांव के स्याणा शूरवीर सिंह पंवार ने बताया था कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी खुद को उपेक्षित महसूस नहीं करेंगे। सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। हर व्यक्ति गहने नहीं बना पाता है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।