उत्तराखंड में 2 दिन हीट स्ट्रोक, देहरादून-नैनीताल समेत 5 शहरों में IMD का अलर्ट

देहरादून
Follow us on Google News
share

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पांच शहरों के लिए हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया है। 

उत्तराखंड में 2 दिन हीट स्ट्रोक, देहरादून-नैनीताल समेत 5 शहरों में IMD का अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी का रौद्र रूप शुरू हो गया है। देहरादून-हरिद्वार में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। देहरादून में पारा 40 पार हो गया। दोपहर में चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। मैदानी इलाकों में बुधवार को दोपहर के समय स्थिति सन बर्न (त्वचा झुलसने) जैसी हो गई। जिसके चलते बाजारों और मुख्य सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर गया है। लोगों को सन ग्लासेज एवं सिर, चेहरे पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ा।

हीट स्ट्रोक का अलर्ट

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और उत्तरकाशी जिले के लिए अगले 48 घंटों का हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। इसके बाद पारे में दो से तीन डिग्री की मामूली गिरावट संभव है।

अस्पतालों में गर्मी से बेहाल मरीजों की संख्या बढ़ी

इसके अलावा अस्पतालों में गर्मी से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी वार्डों और ओपीडी में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), अत्यधिक उल्टी-दस्त, तेज बुखार, चक्कर आने और हीट स्ट्रोक की शिकायतों वाले मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार जी कौल इस प्रचंड गर्मी की वजह से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। बेहद जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर निकले और लगातार ओआरएस या पानी पीएं।

स्कूल में बच्चों को पानी पीने को कहें: डॉ. सती

देहरादून। शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को समय-समय पर पानी पीने को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी हीट वेव के मद्देनजर वाटर बेल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उसके अनुसार सभी छात्रों के लिए एक तय समय पर लगातार पानी पीने की व्यवस्था की जा रही है। अब जबकि गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है, इसलिए इस व्यवस्था और प्रभावी रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल में पानी की व्यवस्था रखते हुए आवश्यक दवा एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था भी की जाए।

हीट स्ट्रोक का अलर्ट

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और उत्तरकाशी जिले के लिए अगले 48 घंटों का हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा। इसके बाद पारे में दो से तीन डिग्री की मामूली गिरावट संभव है।

भट्ठी बनी दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्लीवासी बुधवार को भी गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसते रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। गुरुवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है। राजधानी में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बांदा देश में सबसे गर्म

नई दिल्ली। उत्तर भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में है। उत्तर प्रदेश का बांदा जिला 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। आईएमडी ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।