बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामले में समिति रखे अपना पक्ष; उत्तराखंड हाईकोर्ट का आदेश

भाषा, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए मंदिर समिति से अपना रुख साफ करने के लिए कहा है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामले में समिति रखे अपना पक्ष; उत्तराखंड हाईकोर्ट का आदेश

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित वित्तीय गड़बड़ियों मामले में बीकेटीसी से अपना रुख साफ करने को कहा है। अदालत ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश जारी किए। प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन आदेश और पुलिस में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

बीकेटीसी को रुख स्पष्ट करने के आदेश

जस्टिस आलोक मेहरा की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए मंदिर समिति बीकेटीसी को अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है। मंदिर समिति के अनुसार, उसे 2 जुलाई को बदरीनाथ मंदिर में 'थाली भेंट' के चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी मिली।

क्या आरोप?

मंदिर समिति ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर एक विभागीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कथित तौर पर पाया गया कि मंदिर के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने सुबह नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच 'थाली भेंट' की गिनती वाली जगह से गैर-कानूनी तरीके से धनराशि हटाई।

आरोपी कर्मचारी सस्पेंड

इसी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आरोपी प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद समिति के निर्देश पर मंदिर के प्रभारी अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने बदरीनाथ थाने में नौटियाल के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी।

मायावती ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग

हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बद्रीनाथ धाम में सामने आए कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मामलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। मायावती ने एक्स पर ट्रस्ट प्रबंधन की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि श्रद्धा और जनहित के असल मुद्दों को छोड़कर कुछ विपक्षी दल इस विवाद की आड़ में चुनावी सियासत करना चाहते हैं।

सीएम धामी ने बताया- गोहत्या जैसा पाप

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथित चढ़ावा गड़बड़ी को गोहत्या जैसा पाप करार दिया। सीएम धामी ने कहा कि यह गोहत्या जैसा पाप है। यह अपने ही माता-पिता की हत्या करने जैसा जघन्य अपराध है। यह अक्षम्य है और कानून अपना काम करेगा। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ BNS की धारा 306 (कर्मचारी द्वारा नियोक्ता की संपत्ति की चोरी) और धारा 316(5) (विशिष्ट ट्रस्टियों द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत FIR दर्ज की है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामले में समिति रखे अपना पक्ष; उत्तराखंड हाईकोर्ट का आदेश