शिमला से करोड़ों के गहने चोरी में उत्तराखंड के दरोगा-सिपाही दबोचे गए, कैसे खुला राज

लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

शिमला से करोड़ों की चोरी का माल उत्तराखंड के दरोगा और सिपाही ने बॉर्डर में चेकिंग के दौरान हड़प लिया। इसके बाद आरोपियों के साथ माल बांट दिया। आरोपी युवती ने ही दारोगा और सिपाही की पोल खोल दी।

Shimla Theft Case
शिमला से करोड़ों के गहने चोरी में उत्तराखंड के दारोगा-सिपाही दबोचे गए

शिमला में सात सितंबर को करोड़ों के गहने चोरी का माल हड़पने के आरोप में आबकारी विभाग के दरोगा और कांस्टेबल दबोचे गए हैं। दरअसल, शिमला, कालीबाड़ी निवासी रेनू ने सोने-हीरे के गहने, चांदी के सिक्के, नगदी और एक दर्जन घड़ी चोरी होने की शिकायत थाना सदर में दी थी। आरोप था कि नेपाल मूल की नौकरानी करिश्मा और उसके तीन साथियों ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बॉर्डर पार कर रहे थे, तभी चेकिंग टीम ने बरामद सामान से जेवरात और अन्य सामान को आरोपियों से आपस में बांट लिया। बाद में नौकरानी करिश्मा ने ही आबकारी अधिकारियों की पोल खोल दी।

सीसीटीवी फुटेज ने पर्दाफाश किया

आरोप है कि चेकिंग टीम ने बरामद सामान से जेवरात और अन्य सामान हड़प लिया और आरोपियों को छोड़ दिया। इसके बाद हिमाचल पुलिस जांच करते हुए रुद्रपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज देखे। बॉर्डर के कैमरों की फुटेज से आबकारी विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमार निवासी रामनगर, कांस्टेबल बलजीत सिंह निवासी किच्छा, उपनल कर्मी पप्पू लाल निवासी गदरपुर और पीआरडी जवान नईम निवासी केलाखेड़ा की पहचान की। जांच उप आयुक्त आबकारी विवेक सोनकिया को सौंपी गई है।

क्या बोले जिम्मेदार

जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र बिष्ट ने बताया कि डीएम नितिन भदौरिया ने आरोपी दरोगा और कांस्टेबल के निलंबन की संस्तुति करते हुए आबकारी आयुक्त को पत्र भेजा था। इसके बाद आयुक्त ने उनको निलंबित कर दिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि हिमाचल पुलिस आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल, उपनल कर्मी और पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर हिमाचल ले गई थी।

आरोपी युवती ने ही पोल खोली

पूरा मामला ही तब खुला जब खुद आरोपी युवती ने इस मामले को लेकर शिमला फोन कर अपनी मालकिन को जानकारी दी। युवती ने नेपाल जाने के बाद बताया कि चोरी किए गए माल को रुद्रपुर में पुलिस वालों ने कब्जे में ले लिया। वहीं जब हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर आकर जांच की तो सीसीटीवी फुटेज ने पूरा मामला खोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में आबकारी कर्मी समेत दो अन्य कर्मी चेकिंग करते हुए दिख गए। हिमाचल पुलिस बीते तीन दिन से रुद्रपुर में डेरा डाली हुई थी और जांच कर रही थी। रविवार दोपहर में सभी आरोपियों से लंबी पूछताछ हुई। इसके बाद पुलिस ने माल बरामद किया और आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सात सितंबर को रेनू बालाजी निवासी कालीबाड़ी शिमला ने लाखों की चोरी के आरोप में थाना सदर शिमला में मुकदमा दर्ज कराया था। आठ सितंबर की सुबह बॉर्डर पर आबकारी विभाग के कर्मियों ने चेकिंग में चोरी का माल पकड़ लिया। आरोप है कि आबकारी कर्मियों ने बरामद चोरी के सामान से लाखों के जेवरात और अन्य सामान हड़प लिया और आरोपियों को छोड़ दिया।

आबकारी अधिकारियों और आरोपियों ने आपस में बांटा चोरी का माल

सूत्रों के मुताबिक, चेकिंग में बरामद किया गया लाखों का माल आबकारी कर्मियों और अन्य आरोपियों ने बांट लिया था। चोरी के आरोपियों को बरामद माल को पुलिस को सौंपने की बात कही। नेपाल जाने के बाद चोरी की आरोपी युवती ने ही अपनी मालकिन को फोन कर चोरी किए गए माल को रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के कब्जे में लेने की बात फोन कर बताई। इसके बाद हिमाचल पुलिस जांच को रुद्रपुर पहुंचीं। जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि चेकिंग पुलिस कमियों ने नहीं की थी। इसमें आबकारी कर्मी शामिल थे। इसके बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। हिमाचल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से लाखों का माल बरामद हुआ। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में कुछ और कर्मियों की संलिप्तता का अंदेशा है। इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस पर था शक, आरोपी निकले आबकारी कर्मी

हिमाचल पुलिस मामले की जांच करते हुए रुद्रपुर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया। सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आबकारी कर्मियों और उपनल और पीआरडी जवान चेकिंग करते दिखे। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे जब पूछताछ की तो उन्होंने चोरी के माल को कब्जे में लेने की बात कबूली।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह पुत्र सेवक सिंह निवासी ग्राम लालपुर, किच्छा, नईम पुत्र खलील अहमद निवासी वार्ड-4, मंसूरनगर, केलाखेड़ा, पप्पू लाल पुत्र जैतराम निवासी लखनऊ कॉलोनी, गदरपुर और देवेंद्र कुमार पुत्र पनीराम निवासी मालधनचौड़ संख्या-02, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से थाना सदर शिमला में दर्ज मुकदमे से संबंधित बहुमूल्य चोरी की संपत्ति बरामद की गई है। मामले की प्रारंभिक जांच उप आयुक्त आबकारी हल्द्वानी, विवेक सोनकिया को सौंपी गई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़शिमला से करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड के दरोगा-सिपाही दबोचे गए, कैसे खुला राज