उत्तराखंड चुनाव से पहले नए सर्वे ने कांग्रेस को दी खुशखबरी, सबसे पसंदीदा चेहरा कौन

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड चुनाव से पहले एक नए सर्वे ने एक बार फिर भाजपा को बंपर सीट मिलने का दावा किया है। इस सर्वे ने कांग्रेस को छोटी खुशखबरी भी दी है। 

Congress good news two seats increase new survey
उत्तराखंड चुनाव से पहले नए सर्वे ने भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को खुशखबरी दी

उत्तराखंड में आगामी वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एक नए ओपिनियन पोल ने भी धामी सरकार की बंपर जीत से वापसी का दावा किया है। हालांकि यह ओपिनियम पोल कांग्रेस के लिए भी छोटी खुशखबरी लेकर आया। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को पिछले 2022 विधानसभा चुनाव से इस बार 2 सीटें अधिक मिलने का अनुमान है। एक और बात पिछले सर्वे से तुलना की जाए तो भाजपा को सात सीटें कम और कांग्रेस को 8 सीट ज्यादा मिल सकती हैं।

एक मीडिया समूह के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 47 मिल सकती हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को दो सीटों की बढ़त दिखाते हुए 22 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि बसपा को एक सीट मिल सकती है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। मालूम हो कि अभी हाल में आए एक और सर्वे ने भाजपा को रिकॉर्ड सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

धामी सरकार के फैसले इस सर्वे का आधार

धामी सरकार के फसलों को इस सर्वे में बड़ा आधार बनाया गया है। मालूम हो कि समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण और भू-कानून से जुड़े कदम सरकार के प्रमुख मुद्दों में रहे हैं। सरकार चारधाम, मानसखंड, पर्यटन, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों को भी अपनी उपलब्धियों के तौर पर सामने रख रही है। खासकर महिलाओं और युवाओं पर सरकार का जिस प्रकार फोकस है, उसका लाभ भाजपा को मिला सकता है।

कांग्रेस को कहां खुशखबरी

ताजा सर्वे में कांग्रेस को 22 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि इससे पहले आए सर्वे में कांग्रेस को 14 सीट का अनुमान था और भाजपा के लिए 54 सीटों का। नए सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 47 सीट मिल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने 47 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा (36 सीटें) आसानी से पार कर लिया था। वहीं, कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आई थी।

सबसे पसंदीदा चेहरा

सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी को 28.2 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का कहना है कि विभिन्न स्तर पर रहे सर्वे जनता के मन की भावना और निर्णय को परिलक्षित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। भाजपा निसंदेह जीत की हैट्रिक बनाने जा रही है।

पिछले सर्वे में भाजपा को 54 सीटों का था दावा

पिछले ओपिनियन पोल में भाजपा को 54 सीटों मिलने का अनुमान जताया गया था। सर्वे में यह दिखाया गया कि उत्तराखंड में विकास के साथ अपनी संस्कृति, पहचान और मूल स्वरूप की रक्षा को प्राथमिकता देने वाली सरकार के प्रति जनता का भरोसा मजबूत बना हुआ है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड चुनाव से पहले नए सर्वे ने कांग्रेस को दी खुशखबरी, पसंदीदा चेहरा कौन