Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़uttarakhand crime firing on inspector in haridwar miscreant shot himself in dehradun
हरिद्वार में इंस्पेक्टर पर फायरिंग, घिरा तो बदमाश ने देहरादून में खुद को मार ली गोली

हरिद्वार में इंस्पेक्टर पर फायरिंग, घिरा तो बदमाश ने देहरादून में खुद को मार ली गोली

संक्षेप:

हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान दरोगा पर फायरिंग कर के फरार हुए बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने फरार बदमाश को घेर लिया था। उससे सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उसने गोली मारकर जान दे दी।

Sun, 14 Sep 2025 07:51 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान दरोगा को गोली मारकर फरार हुए बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने फरार बदमाश सुनीत कपूर को घेर लिया था।उससे सरेंडर करने को कहा गया लेकिन देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास उसने खुद को गोली मार ली। सुनील हरियाणा में धोखाधड़ी और अन्य मामलों में वॉन्टेड चल रहा था। उसने शनिवार को हरिद्वार जिले में बस स्टैंड के पास मुठभेड़ के दौरान हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मार दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस घटना में उप निरीक्षक सुरेंद्र के पेट और हाथ में दो गोलियां लगी थीं। दरोगा का ऋषिकेश एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरोगा को गोली मारकर फरार हुए सुनील के खिलाफ पुलिस टीम के एक सदस्य पीएसआई मनीष कुमार ने केस दर्ज कराया गया था। सुनील ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दरोगा को गोली मारी थी। इस घटना के बाद से ही हरिद्वार और हरियाणा की जींद पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस टीम को देहरादून के लक्ष्मण चौक में अपने रिश्तेदार के यहां आरोपी सुनील के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद हरिद्वार और जींद पुलिस की तरफ से देहरादून पुलिस को अभियुक्त के संभावित ठिकाने की जानकारी साझा की गई। आरोपी के रिश्तेदार के घर पर छिपे होने की संभावना पर देहरादून पुलिस, जींद पुलिस और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। पुलिस ने पाया कि आरोपी घर के कमरे में छिपा है। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन घिरा देख उसने खुद को गोली से उड़ा दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी कराते हुए सबूत जमा करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से इस मामले में अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं एम्स ऋषिकेश में भर्ती दरोगा की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।