कांग्रेस ने असामाजिक तत्वों को बसाया, डेमोग्राफी से खिलवाड़; भड़के उत्तराखंड CM पुष्कर धामी
उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने असामाजिक बाहरी तत्वों को उत्तराखंड में बसाया और प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ किया है। प्रदेश में असामाजिक तत्वों को बाहर से लाकर बसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य का समग्र विकास कर रही है। अपने सांस्कृतिक मूल्यों, डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए भी पूरी तरह से संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। देवभूमि को अस्थिर करने वाली हर साजिश पर चोट करने का काम किया।
शनिवार शाम रुद्रपुर के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के लिए 288 करोड़ की 61 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि यह परियोजनाएं आने वाले समय में रुद्रपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इससे पूर्व उन्होंने रुद्रपुर में त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया। यहां से शिव बारात के साथ गांधी पार्क पहुंचे और सरस मेले और यूएसनगर कार्निवॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने बंगाली समाज के लिए गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष को 2 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने की घोषणा भी की।
‘लोग कहते हैं रुद्रपुर से चुनाव लडूं'
गांधी पार्क में जनसभा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बारगी जब कहा कि लोग कहते हैं कि वह रुद्रपुर से चुनाव लड़ें तो हर कोई चौंक गया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि कई जगहों से लोग उन्हें चुनाव लड़ाना चाहते हैं और यह समझ लीजिए कि हर जगह से भाजपा से कमल के फूल के चुनाव चिह्न के साथ वह ही चुनाव लड़ रहे हैं।
रुद्रपुर से लेकर काशीपुर और खटीमा सब हमारा
सीएम धामी ने कहा कि रुद्रपुर से उनका बहुत पुराना नाता रहा है। कई जगह बैंगन का भरता खाने जाते थे। रस्तोगी जी राजमा चावल वालों के वहां पूरी फौज के साथ जाते थे। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि आज रुद्रपुर चुनाव लड़ने आइए। इसके बाद सीएम ने कहा कि रुद्रपुर भी हमारा ही है, किच्छा, काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा पूरा जिला ही अपना है।
धामी ने कहा कि उत्तराखंड की 70 सीटों पर वह ही चुनाव लड़ने वाले हैं। कुछ लोग कहते हैं कि दोबारा खटीमा आकर वहां से चुनाव लड़िए। मैंने कहा कि चुनाव में वह रहें या नहीं रहें, लेकिन वोट डालने हमेशा खटीमा ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ के लोग कह रहे हैं कि मैं डीडीहाट में पैदा हुआ हूं और वहां के लोग कह रहे हैं कि वहां चुनाव लड़ने के लिए भेजो।
रुद्रपुर को 100 करोड़ की विकास योजनाएं मिलीं
सरस मेले के उद्घाटन अवसर पर मेयर विकास शर्मा ने कहा कि यह दिन रुद्रपुर के लिए ऐतिहासिक है। ‘एक साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


