सीएम धामी की सौगात; चार सीवरेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, इन शहरों को मिलेगा फायदा

Dec 16, 2025 09:30 pm ISTSourabh Jain एएनआई, देहरादून, उत्तराखंड
share Share
Follow Us on

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कैंपस के अंदर स्थित नर्सिंग कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण और साइट डेवलपमेंट के लिए 2.50 करोड़ रुपए जारी करने को भी मंजूरी दे दी।

सीएम धामी की सौगात; चार सीवरेज मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, इन शहरों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रदेश के चार शहरों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए वहां सीवरेज मैनेजमेंट परियोजनाओं पर काम शुरू करने को मंजूरी दे दी। इस दौरान उन्होंने इसके लिए कुल 43.68 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए। इसके अलावा उन्होंने रुद्रपुर में एक नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपए जारी करने को भी मंजूरी दे दी।

पेयजल विभाग के अंतर्गत मंजूर की गई इन सीवरेज परियोजनाओं में हरिद्वार के हरिपुर कलां की भगत सिंह कॉलोनी भी शामिल है, जहां पर सीवरेज सिस्टम योजना के लिए 11.22 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।

इसके अलावा नैनीताल जिले में नवाबी रोड पर दुर्गा सिटी चौक से कालाढूंगी रोड तक सीवरेज योजना को भी मंजूरी दी गई। इसकी लागत 9.49 करोड़ रुपए आएगी।

तीसरी परियोजना के तहत देहरादून शहर के पथरियापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी और चुखुवाला इलाकों में सीवर लाइन बिछाने का काम दिया गया। इसके लिए 13.91 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।

उधर चौथी सीवरेज परियोजना के तहत देहरादून में कैनाल रोड पर साकेत नगर कॉलोनी के ज़ोन-C के बाकी इलाकों के लिए 9.06 करोड़ रुपए से सीवरेज योजना को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कैंपस के अंदर स्थित नर्सिंग कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण और साइट डेवलपमेंट के लिए 2.50 करोड़ रुपए जारी करने को भी मंजूरी दे दी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;