चारधाम की सहायक सड़कें भी ऑल वेदर प्रोजेक्ट में बनेंगी, सरकार की बड़ी प्लानिंग

Feb 08, 2026 09:58 am ISTGaurav Kala विमल पुर्वाल, देहरादून
share

उत्तराखंड सरकार चारधाम की तरह उनकी सहायक सड़कों को भी ऑल वेदर प्रोजेक्ट की तर्ज पर विकसित करने जा रही है। सरकार की तरफ से केंद्र को पत्र भेजा गया है। 2013 की आपदा में सहायक सड़कों से सैकड़ों जान बची थी।

चारधाम की सहायक सड़कें भी ऑल वेदर प्रोजेक्ट में बनेंगी, सरकार की बड़ी प्लानिंग

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा की सहायक सड़कों को ऑल वेदर रोड परियोजना में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है। यह पहल लोक निर्माण विभाग के माध्यम से की जा रही है ताकि यात्रा मार्ग और स्थानीय लोगों दोनों के लिए सुविधाएं बेहतर हो सकें।

उत्तराखंड के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना के तहत पहले से ही बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की प्रमुख सड़कों का डबल लेन निर्माण किया जा चुका है। लेकिन चारधाम यात्रा के दौरान उपयोग में आने वाली कई सहायक सड़कों का महत्व भी कम नहीं है।

चारधाम की सहायक सड़कें अहम

मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इन सहायक सड़कों ने 2013 की आपदा के दौरान फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इन सड़कों का ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट में शामिल होना यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए राहत का काम करेगा।

सहायक सड़कों में शामिल होने वाली प्रमुख सड़कें:

उत्तरकाशी – लंबगांव – चमियाला – घनसाली – मयाली – गुप्तकाशी

कमांद – डोबराचांठी – कोटीकालोनी – पौखाल – मलेथा

कुंड – चोपता – गोपेश्वर – चमोली

कोटद्वार – सतपुली – पौड़ी – श्रीनगर

सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार कुछ सड़कों के चौड़ीकरण और सुधार का काम भी शुरू कर चुकी है। इन सड़कों के डबल लेन बनने से चारधाम यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा और सुरक्षा बढ़ेगी। उत्तराखंड सरकार की यह पहल राज्य में धार्मिक पर्यटन को और सुरक्षित व सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद इन सड़कों पर विकास कार्य तेज़ी से शुरू किए जाएंगे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।