भर्ती घोटाले और अंकिता हत्याकांड पर धामी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में गरमाएगा बजट सत्र
Gairsain Budget Session: आज से गैरसैंण में शुरू हो रहे बजट सत्र में निगाहें सिर्फ सरकार के बजट पर नहीं, कांग्रेस पर भी होंगी। महंगाई, भर्ती घोटाले और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस सरकार की घेरेबंदी को तैयार है।

Gairsain Budget Session: चुनावी साल में जहां एक तरफ पुष्कर धामी सरकार बजट सत्र में बैटिंग के मूड में है तो कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सत्र की अवधि बढ़ाने के साथ भर्ती घोटालों की जांच, महिला अपराधों में वृद्धि और अंकिता भंडारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और गैरसैंण की उपेक्षा, बुनियादी सुविधाओं की कमी, आपदा व स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी है।
राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद बजट पटल पर रखे जाने का भी विरोध होगा। विपक्ष का आरोप है कि इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध सदन में किया जाएगा। रविवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंड) स्थित शासकीय आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस विधायकों ने सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव दिए।
आर्य ने कहा कि सत्र की अवधि कम होने का कांग्रेस की ओर से कड़ा विरोध किया जाएगा। प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं व जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और न ही सदन में बहस करना चाहती है। कांग्रेस की मांग है कि कम से कम 20 से 22 दिन का सत्र चले। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए सदन से सड़क तक कांग्रेस विरोध करेगी।
नेता प्रतिपक्ष- जनता के मुद्दों को सदन में उठाएंगे
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि सरकार विपक्ष से सदन को सुचारु रूप से चलाने की अपेक्षा रखती है, तो सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रदेश की जनता से जुड़े ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करे। लोकतंत्र में विधानसभा केवल विधायी कार्यवाही का मंच नहीं होती, बल्कि यह वह सर्वोच्च मंच है, जहां जनता की आवाज उठाई जाती है और सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाता है।
ये विधायक नहीं रहे मौजूद
कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में कुल 14 विधायक उपस्थित हुए। प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन, लखपत बुटोला, आदेश चौहान, तिलक राज बेहड और विरेंद्र जाति विभिन्न कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए। हालांकि बैठक के तुरंत बाद प्रीतम सिंह भराड़ीसैंण पहुंच गए थे।
नेता प्रतिपक्ष आर्य से मिले मुख्यमंत्री धामी
गैरसैंण। विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले रविवार को मुख्यमंत्री व नेता सदन पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से उनके भराड़ीसैंण स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार सत्र प्रारंभ होने से पहले इस प्रकार की मुलाकातें सामान्य होती हैं, जिनका उद्देश्य सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्वक, मर्यादित और सुचारु रूप से चलाना होता है। निश्चित रूप से सरकार की ओर से यह अपेक्षा रहती होगी कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को सहयोग के साथ चलाए, ताकि प्रदेश से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हो सके।
सरकार की घेरेबंदी
विधासनभा के बजट सत्र में महंगी बिजली, सूखे नल को लेकर सदन के भीतर सरकार की घेरेबंदी होगी। जल जीवन मिशन को लेकर पक्ष विपक्ष दोनों ओर से सवाल उठाए जाएंगे। कांग्रेस, बसपा, निर्दलीय विधायकों के साथ ही सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर से भी बिजली, पानी, सड़क से जुड़े मुद्दों पर विभागों की घेरेबंदी की जाएगी।
कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि हर घर नल से जल का वादा अधूरा रह गया है। सिर्फ कागजों में ही आंकड़ेबाजी कर अपनी पीठ खुद थपथपाई जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। जिन गांवों में नल लगाए गए हैं, उनमें कहीं पानी नहीं पहुंचा है। सिर्फ बजट ठिकाने लगाने का काम हुआ है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि सरकार को महंगी बिजली पर जवाब देना होगा। ऊर्जा प्रदेश में ही हर माह बिजली के रेट बढ़ने से जनता परेशान है। पहले तो साल में सिर्फ एकबार बिजली के दाम बढ़ाए जाते थे, अब हर महीने ही बिजली के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


