Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़uttarakhand bjp mla bishan singh chuphal viral video argument with youth front of union minister ajay tamta
चश्मे का नंबर बढ़ा लो काम दिखेंगे; सवाल पर भड़के भाजपा विधायक और सुनते रहे केंद्रीय मंत्री- VIDEO

चश्मे का नंबर बढ़ा लो काम दिखेंगे; सवाल पर भड़के भाजपा विधायक और सुनते रहे केंद्रीय मंत्री- VIDEO

संक्षेप:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल का वायरल वीडियो सामने आया है। एक युवक के विकास पर पूछे सवाल के जवाब में विधायक कहते हैं- चश्मे का नंबर बढ़ाओ तो काम दिखेंगे। बगल में केंद्रीय मंत्री टम्टा चुपचाप बैठे रहे।

Oct 16, 2025 02:28 pm ISTGaurav Kala पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से डीडीहाट के भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशन सिंह चुफाल एक व्यक्ति के साथ तीखी बहस कर रहे हैं। इस वीडियो में विधायक और व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर तकरार होती दिखाई दे रही है। विधायक के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद थे, लेकिन वो चुपचाप इस बहस को सुनते रहे। युवक ने विकास को लेकर सवाल किया तो विधायक ने तैश में आकर कहा- तुम डराते हो, चश्मे का नंबर बढ़ा लो तो काम दिखेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा भी वीडियो में नजर आ रहे हैं और उनके सामने ही बहस हो रही है। यह वीडियो मंगलवार को डीडीहाट का बताया जा रहा है। वीडियो में योगेश कन्याल खेल मैदान के विस्तारीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा को ज्ञापन देने पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें:UCC में बड़ा बदलाव करेगी सरकार, लिव-इन रिलेशन पर नियम और सख्त; इन मामलों में छूट
ये भी पढ़ें:UCC में नेपाल समेत तीन देशों के लोगों को भी मान्यता, धामी सरकार के 8 बड़े फैसले
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड की जनजातियों को UCC से जुड़ने की आजादी, फायदे के साथ ये आशंकाएं भी

जमकर हुई कहासुनी

इस दरमियान विधायक और कन्याल के बीच कहासुनी होती है। वीडियो में कन्याल कहते हैं लंबे समय से खेल मैदान का मामला लंबित पड़ा है। वे इस मामले का ठीकरा विधायक पर फोड़ते हैं। कन्याल की ओर से डराने की बात कहे जाने पर सामने से विधायक विशन सिंह चुफाल वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि तुम डराते हो फेसबुक में।

जब संबंधित ने विधायक से उनके कार्यकाल की उपलब्धियां पूछी तो विधायक विशन सिंह चुफाल ने स्कूल, अस्पताल, सड़क निर्माण समेत तमाम कामों का जिक्र करते हुए बहस कर रहे व्यक्ति को चश्मे का नंबर बढ़ाने को कहा जा रहा हैं।

कन्याल ने कहा कि वह आज भी अपने गांव पैदल जाते हैं। बढ़ते विवाद को देख वहां मौजूद भाजपा नेता लोकेश भड़ मामले को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी वीडियो को देखकर तरह-तरह कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।