Uttarakhand BJP List: 70 सीटों पर भाजपा के प्रभारियों की पूरी लिस्ट, 3 महिलाओं को जगह

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Uttarakhand BJP List: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। 70 सीटों में से 3 सीटों के लिए महिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पूरी लिस्ट देखें।

Uttarakhand BJP Announces Assembly In Charges Ahead of 2027 Elections
उत्तराखंड में चुनाव से पहले भाजपा ने 70 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए

Uttarakhand BJP List: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आज सोमवार को यह सूची जारी की गई। 70 सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें ऋषिकेश की डोईवाला सीट, देहरादून ग्रामीण की सहसपुर और हरिद्वार ग्रामीण की रानीपुर सीट शामिल है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रभारियों को संगठनात्मक जिले के आधार पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उत्तरकाशी से लेकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को संगठन की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

जिलेवार विधानसभा प्रभारियों की सूची

गढ़वाल मंडल

उत्तरकाशी में पुरोला सीट पर डॉ. मनवीर सिंह, यमुनोत्री में जगत सिंह चौहान और गंगोत्री में जगमोहन चंद को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चमोली जनपद में बदरीनाथ सीट के लिए रामचंद्र गौड़, थराली में विनोद नेगी और कर्णप्रयाग में ऋषि प्रसाद सती को प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ सीट पर वाचस्पति सेमवाल और रुद्रप्रयाग सीट के लिए समीर मिश्रा प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

टिहरी जिले में घनसाली सीट पर राजेंद्र जुयाल, देवप्रयाग में चंद्र किशोर मैठाणी, नरेंद्रनगर में खेम सिंह चौहान, प्रतापनगर में जोत सिंह बिष्ट, टिहरी में सते सिंह राणा और धनोल्टी में सीताराम भट्ट।

देहरादून ग्रामीण में चकराता सीट पर बचन सिंह पंवार, विकासनगर में आशीष रावत और सहसपुर में मधु भट्ट प्रभारी बनाए गए हैं।

देहरादून महानगर में धर्मपुर सीट पर अरुण मित्तल, रायपुर में ओपी कुलश्रेष्ठ, राजपुर रोड पर अभिषेक शाही, देहरादून कैंट में भुवन विक्रम डबराल और मसूरी में विनय गोयल प्रभारी बनाए गए हैं।

ऋषिकेश में डोईवाला पर अनुराधा वालिया और ऋषिकेश में रविंद्र वाल्मीकि प्रभारी नियुक्त।

हरिद्वार जनपद में हरिद्वार सीट पर गोविंद अग्रवाल, रानीपुर में शोभाराम प्रजापति, ज्वालापुर में महेंद्र काला, लक्सर में नितिन गौतम और हरिद्वार ग्रामीण में विशाल गुप्ता।

रुड़की में भगवानपुर सीट पर हरजीत सिंह, झबरेड़ा में सुशील चौहान, पिरान कलियर में अजय टांक, रुड़की में संदीप गोयल, खानपुर में डॉ. जयपाल चौहान और मंगलौर में श्यामवीर सैनी शामिल हैं।

पौड़ी जनपद में पौड़ी सीट पर मेहरबान सिंह रावत, श्रीनगर में विजय कपरवाण और चौबट्टाखाल में दर्शन दानू।

कोटद्वार में यमकेश्वर सीट पर गिरीश डोभाल, लैंसडौन में सुमन कोटनाला और कोटद्वार सीट में सुरेंद्र मोधा।

कुमाऊं मंडल

पिथौरागढ़ जनपद में धारचूला पर सुरेश जोशी, डीडीहाट में राजेंद्र रावत, पिथौरागढ़ में दीपक कार्की और गंगोलीहाट में लोकेश भट्ट।

बागेश्वर जनपद में कपकोट सीट पर बसंत जोशी और बागेश्वर में गोविंद सिंह दानू।

रानीखेत में द्वाराहाट सीट पर रमेश बहुगुणा, सल्ट में ललित लटवाल और रानीखेत सीट पर इंद्र सिंह फर्सवाण।

अल्मोड़ा में सोमेश्वर सीट पर दीप भगत, अल्मोड़ा सीट पर देवेंद्र सिंह ढैला और जागेश्वर में ललित सिंह दोसाद।

चंपावत जिले में लोहाघाट सीट पर श्याम नारायण पांडे और चंपावत सीट पर सुभाष बगौली।

नैनीताल जनपद में लालकुंआ सीट पर कौस्तुभानंद जोशी, भीमताल में गोपाल रावत, नैनीताल में रवि मोहन अग्रवाल, हल्द्वानी में कमल नयन जोशी, कालाढूंगी में अरविंद पडियार और रामनगर में सचिन शाह।

काशीपुर में जसपुर सीट पर गिरीश चंद्र तिवारी, काशीपुर में मनीष अग्रवाल, बाजपुर में राम महरोत्रा और गदरपुर में सरदार मंजीत सिंह।

उधमसिंह नगर जनपद में रुद्रपुर में दान सिंह रावत, किच्छा में अनिल चौहान, सितारगंज में विजय मंडल, नानकमत्ता में दीपक मेहरा और खटीमा सीट पर रामपाल।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड की 70 सीटों पर भाजपा के प्रभारियों की पूरी लिस्ट, 3 महिलाओं को जगह