Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand Aaj Ka Mausam Western Disturbance Active Weather Change Dehradun Haridwar Nainital Rain Snowfall Fog Alert
पश्चिमी विक्षोभ का देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में असर, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में असर, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

संक्षेप:

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दिया है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना जताई है।

Feb 10, 2026 09:26 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर सोमवार को साफ तौर पर देखने को मिला। देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। राजधानी दून में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को यह गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला रह सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों पर जबकि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बुजुर्ग महारथियों फिर चुनाव में उतारेगी भाजपा? ऐसी क्या मजबूरी
ये भी पढ़ें:पवित्र हिंदू नाम के आगे मोहम्मद, यह क्या बात हुई? ‘दीपक’ विवाद में बोले CM धामी

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के भी आसार बने हुए हैं। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, साथ ही यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मैदानी इलाकों में कोहरा

वहीं, मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग ने कहीं-कहीं उथले से मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह और रात के समय दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बने रहने से आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।