Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़uttarakhand 25 new wedding destinations reverse migration cm dhami update
उत्तराखंड में बनेंगे 25 नए वेडिंग डेस्टिनेशन, सीएम धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में बनेंगे 25 नए वेडिंग डेस्टिनेशन, सीएम धामी ने किया ऐलान

संक्षेप:

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में त्रियुगीनारायण की तर्ज पर 25 नए वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों के आयोजन का निर्देश दिया है।

Dec 20, 2025 06:36 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में त्रियुगीनारायण की तर्ज पर राज्य के 25 नए स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्थलों में सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार-पांच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।

प्रवासी पंचायतों का करें आयोजन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यभर में प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया जाए, जिनमें देश एवं विदेश में कार्यरत प्रवासियों को आमंत्रित किया जाए। उन्हें राज्य सरकार की रिवर्स पलायन से जुड़ी पहलों की जानकारी दी जाए और उनके सुझाव भी प्राप्त किए जाएं।

रिवर्स पलायन की दिशा में उत्साहजनक परिणाम

आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अब रिवर्स पलायन का रुझान देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 6282 व्यक्ति वापस अपने गांवों में लौटे हैं। इनमें देश के भीतर और विदेशों से लौटे लोग भी शामिल हैं। इसके परिणाम अच्छे आ रहे हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।