मंगेतर की मौत के बाद बिन ब्याही मां बनने से घबराई, एक दिन के नवजात को कट्टे में बांध लावारिस छोड़ा

Feb 10, 2026 09:40 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून में लावारिस मिले नवजात के मामले में मार्मिक कहानी सामने आई है। पता लगा है कि मंगेतर की मौत के बाद युवती बिन ब्याही मां बनने से घबरा गई थी। उसने एक दिन के नवजात को कट्टे में रख लावारिस छोड़ दिया था।

मंगेतर की मौत के बाद बिन ब्याही मां बनने से घबराई, एक दिन के नवजात को कट्टे में बांध लावारिस छोड़ा

देहरादून शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बसंत विहार थाना क्षेत्र के ऋषि विहार में एक घर की छत पर कट्टे में मिले एक दिन के नवजात शिशु के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बच्चे की मां को ढूंढ निकाला है। जांच में एक बेहद मार्मिक और दुखद कहानी सामने आई है। नवजात को जन्म देने वाली युवती अविवाहित है और जिस मंगेतर से उसे गर्भ ठहरा था, उसकी शादी से पहले ही एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की मां का रिश्ता करीब डेढ़ साल पहले एक युवक से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों के बीच मेल-जोल बढ़ा और संबंध बन गए। नियति को कुछ और ही मंजूर था। कुछ महीने पहले ही मंगेतर की हरिद्वार में सड़क हादसे में मौत हो गई।

मानसिक तनाव में प्रेग्नेंसी पर ध्यान नहीं दिया

पुलिस के मुताबिक मंगेतर की मौत के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई थी। इस मानसिक तनाव के कारण उसने अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान नहीं दिया। घटना वाले दिन युवती ने घर के बाथरूम में ही बच्चे को जन्म दिया। मंगेतर की मौत और सामाजिक लोकलाज के डर से वह घबरा गई। बदनामी के डर से उसने अपने ही जिगर के टुकड़े को कट्टे में डालकर मकान की छत पर छोड़ दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पुलिस पहुंची थी।

बच्चे को अपनाने को तैयार युवती के घरवाले

एसएसआई बसंत विहार दुर्गेश कोठियाल ने बताया कि मामले में नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी मां सोमवार को पुलिस को मिल गई। युवती और उसके परिजन बच्चे को ले जाने के लिए तैयार हैं।

नवजात की हालत सामान्य

उन्हें बच्चा सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि नवजात की हालत सामान्य है। पुलिस के माध्यम से परिजन अस्पताल आ गए हैं, जल्द बच्चा डिस्चार्ज होगा। फिलहाल डाक्टर निगरानी कर रहे हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।