रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन ठप, UP सहित इन रूटों में परेशानी

हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के बाद यूपी सहित अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

UP News: देश के मैदानी शहरों में तपती गर्मी के बीच बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। इसी के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों के संचालन पर बरा प्रभाव पड़ा है। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, आदि रूटों पर ट्रेनों का संचालन कई घंटों तक ठप रहा। दूसरी ओर, रेलवे विभाग की ओर से चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों के लिए वेटिंग चल रही है। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल मुसाफिरों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं।

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के बाद यूपी सहित अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं की वजह से हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रैक दो घंटे तक बाधित रहा। साथ ही ट्रैक की विद्युत लाइन टूटने के कारण देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली और हरिद्वार आने वाली छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

तेज हवाओं के चलने की वजह से एक बड़ा पेड़ टूट कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस दौरान ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सुचारू करने में रेलवे के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक दिनेश झा ने बताया कि ट्रैक बाधित होने के कारण ट्रेन संख्या 12369 हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हो गया। ट्रेन देहरादून जा रही थी लेकिन विद्युत लाइन टूटने के कारण ट्रेन को मोतीचूर स्टेशन पर रोकना पड़ा।

साथ ही ट्रेन संख्या 12091 देहरादून काठगोदाम नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14069 हेमकुंड एक्सप्रेस और 12018 शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन देहरादून और ऋषिकेश से प्रभावित रहा। वहीं ट्रेन संख्या 54341 देहरादून पैसेंजर और ट्रेन संख्या 07077 चार्लपल्ली देहरादून ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन हरिद्वार स्टेशन से बाधित रहा।

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से यूपी कई ट्रेनें प्रभावित

हरिद्वार-मोतिचूर के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से देहरादून से जाने और देहरादून आने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार शाम तेज हवाओं के कारण हरिद्वार-मोतिचूर के बीच ट्रैक पर पेड़ गिर गया था। सूचना मिलने पर ट्रेनों को स्टेशन पर रोका गया। शाम चार बजकर 55 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को शाम सात बजे रवाना किया गया।

शाम छह बजकर 30 मिनट पर वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस को भी एक घंटे देरी से रवाना किया गया। हरिद्वार की तरफ से देहरादून आने वाली उपासना एक्सप्रेस को हरिद्वार स्टेशन पर रोका गया। जो देर रात पहुंची है। वहीं, ट्रेनों के प्रभावित रहने से रेल यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। यात्री स्टेशन पर ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे और पूछताछ केंद्र पर भी यात्रियों की भीड़ रही।

समर स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों की वेटिंग

देश के कई राज्यों में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने के साथ ही लोग हिल स्टेशनों के साथ-साथ पर्यटक स्थलों में घूमने को जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन, समर स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों के लिए मारामारी हो रही है। सीटों में वेटिंग से रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सीटों की लंबी वेटिंग की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी पर चलने वाली ट्रेनों में आ रही है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।