Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Tiger and Leopard Attacks Increase in Pauri Garhwal, Two People Killed in Two Days
पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर बाघ-गुलदार का बढ़ा आतंक, 2 दिन में 2 लोगों की गई जान

पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर बाघ-गुलदार का बढ़ा आतंक, 2 दिन में 2 लोगों की गई जान

संक्षेप:

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में बाघ और गुलदार के हमले में दो लोगों की जान चली गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीवों के हमलों से बचने के लिए अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Dec 06, 2025 03:00 pm ISTPraveen Sharma पौड़ी, वार्ता
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में बाघ और गुलदार के हमले में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद लोगों ने काफी विरोध किया। वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीवों के हमलों से बचने के लिए अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार देर शाम जयहरीखाल ब्लॉक के सीरोबाड़ी गांव में खेतों के पास चारा लेने गई बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी (60) पर एक बाघ ने हमला कर उसे मार दिया। देर तक घर वापस नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने जब बुजुर्ग महिला की खोजबीन शुरू की तो उसका शव खेतों के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत में गई थी, तभी घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर मार दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और विरोध शुरू कर दिया।

इससे एक दिन पहले गुरुवार सुबह चवथ पट्टी क्षेत्र के गजल्ड गांव में मंदिर से लौट रहे 42 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने हमला कर मार डाला था। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश व्याप्त है तथा ग्रामीण वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार के लगातार हमलों से बचने के लिए ग्रामीणों से अपील कर कहा कि कोई भी व्यक्ति घर से अकेले बाहर न जाए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकें।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।