पापा की गाड़ी के नीचे दबकर तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आवाज सुनकर दौड़ी थी मासूम

Jan 14, 2026 07:47 am ISTGaurav Kala हरिद्वार
share

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया। अपने पापा की आवाज सुन तीन साल की बच्ची उनसे मिलने दौड़ पड़ी। उसके पिता घर पर गाड़ी पार्क कर रहे थे। बच्ची पहियों के नीचे दब गई और उसकी वहीं मौत हो गई।

पापा की गाड़ी के नीचे दबकर तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आवाज सुनकर दौड़ी थी मासूम

हरिद्वार जिले के झबरेड़ा में एक दर्दनाक घटना हो गई। तीन साल की मासूम बच्ची की अपने ही पिता के वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता घर में अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी पिता की आवाज सुनकर बच्ची उनसे मिलने दौड़ पड़ी और वाहन की चपेट में आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी रवि कुमार लोडिंग वाहन चलाते हैं। उनकी पांच और तीन साल की दो बेटियां हैं। सोमवार शाम करीब आठ बजे वे काम से लौटे थे और घर में अपनी गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की आवाज सुनकर उनकी छोटी बेटी तीन वर्षीय नीलम पापा से मिलने के लिए दौड़ती हुई वहां पहुंच गई।

गाड़ी बैक करते वक्त बच्ची कुचली

वह गाड़ी के पीछे खड़ी थी लेकिन रवि को इस बात का अंदाजा नहीं हुआ। वे गाड़ी को खड़ा करने के लिए बैक कर रहे थे इसी दौरान बच्ची पहिए के नीचे आ गई। बच्ची की चीख सुन अनहोनी का पता चला।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

परिजन आनन-फानन में बच्ची को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेहद गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के बारे में पूछताछ की।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।