Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsYouth Parliament Program at Government College Khedi Highlights Role of Young MPs
खाड़ी महाविद्यालय में आयोजित युवा सांसद में जमकर हुये सवाल-जबाब

खाड़ी महाविद्यालय में आयोजित युवा सांसद में जमकर हुये सवाल-जबाब

संक्षेप:

संसदीय परंपरा में पक्ष-विपक्ष की भूमिका को बताया गया अहम खाड़ी महाविद्यालय में आयोजित युवा सांसद में जमकर हुये सवाल-जबाब

Dec 04, 2025 03:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में युवा सांसद के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने युवा सांसदों की भूमिका निभाई। सर्वप्रथम सदन में लोकसभा अध्यक्ष का आगमन हुआ सभी सांसदों ने उनका स्वागत किया, तत्पश्चात वर्ष 2025 में विभिन्न स्थानों पर आई आपदा में हुये हताहतों व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर सदन में श्रद्धांजलि व शोक की गई। अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष को सरकार से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया। विपक्ष की भूमिका में विपिन, तनीषा, खुशी, सिमरन, कृष, प्रीति, रंजन और आयुषी ने प्रश्न पूछे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, खाद्य मंत्री, पर्यावरण मंत्री, तकनीकी व संचार मंत्री उत्तराखंड के सांसदों ने संतोषजनक जवाब दिए। प्रधानमंत्री ने भारत के सामाजिक, आर्थिक ,राजनीतिक, तकनीकी विकास के क्षेत्र में होने वाले कार्यों पर अपने विचार रखें। साथ ही उन्होंने सदन से आग्रह किया, कि सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प हो तथा भारत को विश्व शक्ति बनाने में सहयोग करें। युवा संसद की कार्यवाही समाप्त होने के पश्चात प्रो निरंजना शर्मा ने देश में संसद की भूमिका पर चर्चा की। देश के विकास में पक्ष और विपक्ष की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एके सिंह ने छात्र-छात्रों को संसदीय कार्य प्रणाली के प्रति सचेत करने की दिशा में और भविष्य में अच्छे सांसद बनने के लिए जागरूक किया गया। प्राचार्य ने संसद में प्रत्येक क्षेत्र से प्रश्न पूछे जाने की सराहना की गई, जो की बुनियादी आवश्यकताओं के विषय में थे। जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथ्यों के आधार पर मंत्रियों ने उसके सटीक जवाब दिए । संसदीय कार्य प्रणाली स्वस्थ व निष्पक्ष होगी, तो देश के विकास के लिए नीति निर्माण भी अच्छा होगा। अंत में प्रो निरंजना शर्मा को बधाई देते हुए प्राचार्य महोदय ने छात्र-छात्राओं के अभिनय व भूमिका के लिए सराहना की। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संयोजक प्रो निरंजन शर्मा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।