ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीFri, 07 Feb 2020 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें पार्टी का अनुशासित सिपाही होकर कार्य करने को कहा। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी, घनसाली, प्रतापनगर सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। भ्रमण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा, जिसके लिए वह अप्रैल माह से हर कार्यकर्ता के घर जाकर उनकी भावनाओं से अवगत होंगे। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को ऊर्जा व सम्मान देना तथा 2022 में पार्टी को 60 से अधिक सीटों पर जीत दिलाना उनकी प्राथमिकता होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता संयम व धैर्य के साथ पार्टी हित में कार्य करते हुए आगे बढ़ें। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने भटके हुए कार्यकताओं की घर वापसी तथा अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं को संगठन से बाहर किए जाने की बात भी कही। भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक धन सिंह नेगी, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, प्रमुख सुनीता देवी, राज्यमंत्री अब्बल सिह बिष्ट, रघुवीर सजवाण, प्रमुख वसुमती घनाता, आनंद बिष्ट, कमलेश्वर कंसवाल, गिरीश नौटियाल, रामकुमार कठैत, प्रताप सजवाण,परमवीर पंवार, जयवीर मिंया, कर्ण सिंह घनाता, धनपाल राणा, ममता नौटियाल, राजेन्द्र भंडारी, प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें