केंद्र व राज्य सरकार की नीतीयों का करेंगे बखूबी प्रचार-सुयाल
प्रवक्ता बनने के बाद टिहरी पहुंचने पर हुआ विनोद सुयाल का स्वागत केंद्र व राज्य सरकार की नीतीयों का करेंगे बखूबी प्रचार-सुयाल केंद्र व राज्य सरकार की नीतीयों का करेंगे बखूबी...
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल का गृह जनपद आगमन पर भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सुयाल ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुये कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसका बखूबी निर्वहन करेंगे।
पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल की दो बार जिम्मेदारी निभा चुके और अब प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद विनोद सुयाल का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत भाजपाईयों ने किया। पत्रकारों से बातचीत में सुयाल ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को तत्परता से निभाते हुये केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, रीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाकर वो काम किया है। जिसकी कभी उम्मीद भी नहीं की गई थी। टिहरी के विकास के लिए भी भाजपा प्रतिबद्ध है। टिहरी झील के विकास को 1200 करोड़ का पैकेज दिया गया है। इसके साथ ही पहाड़ में रेल और सड़कों का जाल बिछाने का काम सरकार कर ही है। प्रदेश को तीर्थाटन और पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए मूलभूत सुविधाओं को जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व होमगार्ड का वेतन बढ़ाने का भी काम किया गया है। आयुष्मान योजना में सभी कर्मचारियों व पेंशनरों को लेकर भी बड़ी पहल भाजपा ने की है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, रोशन लाल सेमवाल, अब्बल सिंह विष्ट, विजय कठैत, उदय रावत, नरेंद्र सिंह नेगी,अबरार अहमद, बालकृष्ण भट्ट, रश्मि बहुगुणा, मीना सेमवाल, नलिन भट्ट, गोविंद रावत, कविता चैहान, कुसुम, जीतरात भट्ट, परमवीर पंवार, गोपी राम चमोली, रतन पंवार सहित दर्जनों मौजूद रहे।