ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड टिहरीनरेंद्रनगर में स्वयंसेवी महिलाएं लोगों के लिए बना रही मास्क

नरेंद्रनगर में स्वयंसेवी महिलाएं लोगों के लिए बना रही मास्क

नरेंद्रनगर ब्लॉक में कोरोना से लड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जनसेवा कर अपनी भागीदारी पेश कर रही है। महिलाएं लोगों के लिए मास्क बनाकर ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधियो तक पहुंचा रही...

नरेंद्रनगर में स्वयंसेवी महिलाएं लोगों के लिए बना रही मास्क
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीTue, 07 Apr 2020 02:37 PM
ऐप पर पढ़ें

नरेंद्रनगर ब्लॉक में कोरोना से लड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जनसेवा कर अपनी भागीदारी पेश कर रही है। महिलाएं लोगों के लिए मास्क बनाकर ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधियों तक पहुंचा रही है।

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित लक्ष्मी व शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाएं मिलकर लोगों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। बाजारों में मास्क की कमी को देखते हुए बीडीओ जेएस राणा के सहयोग से ग्राम पंचायत बनाली में दो समूह की महिलाओं की ओर से मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक के मिशन प्रबंधक मुशीर अहमद ने बताया कि इस समूह की ओर से अब तक 1500 मास्क की सप्लाई की जा चुकी है। समूह को प्रतिदिन 500 से 600 तक मास्क का आर्डर मिल रहा है। जैसे-जैसे मास्क तैयार हो रहे हैं। उन्हें ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं l

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें