Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsUttarakhand Power Employees Express Anger Over Non-Regularization of UPNL Staff
टिहरी में उपनल कर्मी नियमित नहीं करने पर भड़के

टिहरी में उपनल कर्मी नियमित नहीं करने पर भड़के

संक्षेप: उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संविदा प्रकोष्ठ की बैठक में उपनल कर्मियों का नियमितीकरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। पूर्व सीएम द्वारा की गई घोषणा भी पूरी नहीं हुई। कर्मचारियों ने 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने 15-20 सालों से संविदा पर काम किया है और नियमितीकरण की मांग की है।

Thu, 6 Nov 2025 03:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, टिहरी
share Share
Follow Us on

उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संविदा प्रकोष्ठ की बैठक में सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के लंबे समय बाद भी उपनल कर्मियों का नियमितीकरण न किए जाने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि पूर्व में सीएम ने भी उपनल कर्मियों के नियमितीकरण करने की घोषणा की थी, लेकिन सीएम की घोषणा भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। उन्होंने 10 नवंबर से प्रदेशभर में बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। गुरुवार को संघ के जिलाध्यक्ष सुनील बिजल्वाण की अध्यक्षता में आयोजित उपनल से बिजली विभाग में कार्यरत कर्मियों की बैठक में लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। कहा कि वह 15 से 20 सालों से संविदा पर विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन सरकार उनके नियमितीकरण को लेकर गंभीर नहीं है। कहा कि पूर्व में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 22 हजार कर्मियों को नियमितीकरण के आदेश दिए थे। साथ ही सीएम ने भी कर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। इसके बावजूद लंबे समय बाद भी इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। कहा कि 10 नवंबर से शुरू होने वाली प्रदेशस्तरीय हड़ताल में सभी पावर कारपोरेशन के कर्मी शामिल होंगे। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष जगतराम भट्ट, महामंत्री विक्रम तोपवाल, राजेश चमोली, कांति प्रसाद, महेश पंवार, राकेश उनियाल, सुरेश जोशी, ओंकार नेगी, नवीन सिंह, सुरेश बड़ोनी, राजेश, श्वेता, बबीता, कविता, मोनिका आदि मौजूद थे।